जयपुर।शेखावाटी हैरिटेज एवं विकास समिट 2026 शेखावाटी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है. जयपुर स्थित RAS क्लब में आयोजन चल रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधन करते हुए कहा कि शेखावाटी ने पहले से ही देश और दुनिया में नाम कमाया है. शेखावाटी की एक अलग पहचान है.

शेखावाटी के लोगों ने देश दुनिया में नाम कमाया. देश ही नहीं विदेश में भी शेखावाटी के लोग मिलते हैं. विदेश में रहने के बाद भी अपनी संस्कृति नहीं भूलते है. शेखावाटी क्षेत्र को पर्यटन के विकास से जोड़ने का काम कर रहे है. शेखावाटी के तीन दिन के दौरे पर मैं हर गांव,हर कस्बे में गया.

मैंने कलेक्टरों को आदेश दिया कोई भी बिना परिमिशन के पुरानी हवेली नहीं तोड़ेगा. हमने ऊर्जा,सड़क,पर्यटन,पानी सहित हर क्षेत्र में विकास की आधारशीला रखी. प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना शुरू की.