जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाने में दुष्कर्म पीड़ित महिला द्वारा आत्मदाह करने का मामला अभी शांत नहीं हुआ, शहर में और एक महिला द्वारा खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना इलाके में एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुड़ी हुई है। फिलहाल इस मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि शहर में पिछले एक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने खुदखुशी करने मामला गर्माया हुआ है। इस मामले का लेकर विपक्ष ने सरकार पर करार हमला बोला है। विपक्ष का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है और इसके साथ ही मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए है। पीड़ित महिला का पति इंसाफ की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि यदि हमें न्याय नहीं मिलता है तो हम पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। इस मामले पर सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने कहा, प्रदेश की हालत अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी हो गई है। प्रदेश में पोपा बाई का राज कायम हो गया है। यहां लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने भी मामले को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि सोमवार को वैशाली नगर थाने में दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद पीड़ित महिला की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।