जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में दो युवतियों के समलैंगिक विवाह का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। झाडोल पुलिस ने दोनों युवतियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां अजमेर के नसीराबाद की रहने वाली हैं। करीब ढाई महीने से घर से गायब थीं। दोनों करीब 3 साल से दोस्त हैं। 3 साल की दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद दोनों एक साथ घर से भाग गईं। युवतियों ने कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज पेश करने का भी जिक्र किया है। हालांकि युवतियों के परिजन दोनों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन दोनों युवतियां जीवन भर साथ रहने पर अड़ी हैं।

पढ़ाई के दौरान दोनों में हुई दोस्ती
झाड़ोल थाने के एएसआई ने बताया कि दोनों लड़कियां करीब दो महीनों से साथ रह रही हैं। दोनों एक ही समाज की है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी और तभी से साथ रहने का मन बना लिया था। उसके बाद दोनों ने घर छोड़ दिया। लड़कियों के घर वालों ने अजमेर में गुमशुदगी दर्ज कराई।

ढाई महीने पहले घर से हुई थी गायब
अजमेर की रहने वाली दोनों युवतियां करीब ढाई महीने पहले अपने घर से अचानक गायब हो गईं थीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में युवतियों के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी। इसके बाद पुलिस पड़ताल में जानकारी सामने आई है कि दोनों युवतियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से भागी हैं। फिलहाल युवतियों को नारी निकेतन में रखा गया है।

कोर्ट में पेश किए शादी के दस्तावेज
लड़कियों ने कोर्ट के सामने अपनी शादी के दस्तावेज पेश किए हैं। दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा भी जताई। इस दौरान पर परिजनों ने समझाने की कोशिश भी की पर वो नहीं मानी। दोनों लड़कियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से भागी हैं। पुलिस ने लड़कियों को नारी निकेतन में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।