जयपुर। शादी से पहले लड़का और लड़की कई तरह के सपने देखते है। लेकिन कई बाद शादी के बाद कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जाती है। एक ऐसा ही मामला जयपुर के बगरू क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर दूल्हे की दुल्हन शादी की रात ही घर से फरार हो गई। शादी के अगले दिन मंदिर और अन्य पूजा पाठ के लिए परिवार को सभी सदस्य जल्द सो गए। लुटेरी दुल्हन ने यह मौका देखकर अपने प्लान को अंजाम दिया। दुल्हन ने जेवर और नगदी लेकर फिल्मी स्टाइल से फुर्र हो गई।

दूल्हे के उड़ गए होश
दुल्हन ने इस घटना को स्टाइल में अंजाम दिया। उसने चद्दर की रस्सी बनाकर बालकनी से लटकाकर भाग गई। जब दुल्हा चार बजे पानी पीने के लिए उठा तो नजारा देखकर हैरान रह गया। बाद में बगरू थाने में मामला दर्ज करवाया।

दो लाख रुपए देकर की थी शादी
पीड़ित राजेश ने अपनी ​शिकायत में बताया कि दो लाख रुपए देकर शादी की थी। दुल्हन का परिवार गरीब बताकर शादी की थी। लूटेरी दुल्हन ने योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया है। राजेश की शादी कराने की एवज में कुछ महीनों पहले उससे गणेश नारायण, विक्की, दिपाली और मोहम्मद वकील समेत अन्य लोग मिले। उन्होनें बताया कि महाराष्ट् में एक गरीब परिवार की बच्ची है जो शादी के लिए तैयार है।

शादी करवाने वालों ने झाड़ा पल्ला
दुल्हन के घर छोड़कर भाग जाने के तुरंत बाद इसकी जानकारी परिवार को इसकी जानकारी दी गई। उन लोगों से भी बातचीत करने की कोशिश की गई जिन लोगों ने शादी कराई थी। लेकिन सभी ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद राजेश ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।