जयपुर। प्रदेश लगातार बढ़ रहे अपराध गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी की जब से प्रदेश में सरकार बनी है। तब से यहां पर रोजाना गैंगरेप, रेप और हत्या की घटनां सामने आ रही है। प्रदेश में बहन और बेटियां अब अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक 20 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे।

आरोपी ने दोस्त के साथ दिया घटना का अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दोस्ती की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ शिप्रापथ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

कपड़े सुखाने गई थी छत पर
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ मानसरोवर में एक मकान में किराए से रहती है। इसी मकान में आरोपी शशिकांत सैनी भी छत पर बने कमरे में किराए से रह रहा था। वह खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 6 जुलाई को सुबह 9:30 बजे पीड़िता युवती मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तब शशिकांत भी कमरे से बाहर आया। उसने पीड़िता को अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जबरन खींचते हुए अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता के भाई ने लात मारकर खोला दरवाजा
पीड़िता काफी देर तक छत से नीचे नहीं आने पर भाई खुद छत पर चला गया। इसके बाद पीड़िता के भाई ने लात मारकर कमरे का दरवाजा खोला। बहन को आपत्तिजनक हालत में देखकर घबरा गया। उसने बहन को संभाला।इसके बाद पीड़िता के भाई ने अपने पापा को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद पीड़िता ने पिता से आपबीती बताई।