जयपुर। प्रदेश में जब अशोक गहलोत की सरकार बनी है, तब से यहां से कानून राज खत्म सा हो गया है। प्रदेश में बढ़ नहीं अपराधिक घटना चिंता का विषय बनी हुई है। आए दिन गैंगरेप, हत्या और लूटपाट की खबरें पढ़ने को मिल रही है। हाल ही में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर अशोक गहलोत ने अपनी उपलब्धियों का बखान किया। लेकिन मौजूदा हालात को देखकर ऐसा लग रहा है अपना राज्य इन दो सालों में कई साल पीछे चला गया है। आज बहन बेटियां अपने घर से बाहर निकलने से भी डर रही है। अब तो हालात इतने खराब हो गए है कि जिस गुरु को भगवान मानकर विद्यार्थी पूजते है उसी पर रेप जैसे गंभीर आरोप लग रहे है।

छात्राओं के साथ शिक्षक की अश्लील हरकत
प्रदेश के अलवर जिले से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के नीमराणा उपखंड के एक स्कूल में तैनात एक व्याख्याता पर 12वीं की छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक ने उन्हें फेल करने की धमकी देकर अकेले कमरे में बुलाता है। बाद में शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव डालते हैं। छात्राओं ने शिक्षक पर गंदी बातें करने का भी आरोप लगाया है। छात्राओं ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत दी है।

शारीरिक संबंध बनाने दबाव
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजकुमार यादव हाल ही में स्कूल का निरीक्षण करने के लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं का दर्द छलक पड़ा।  वे एसीबीओ के सामने रोने लगी और कहा कि पढ़ाई के दौरान देव प्रकाश यादव सर गंदी बात करते हैं। अकेले कमरे में बुलाते हैं। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं उन्हें बोलने में भी शर्म आती है। छात्राओं ने शिक्षक के द्वारा की जाने वाली गंदी हरकतों और अश्लील शब्दों का भी जिक्र किया। छात्राओं ने बताया कि सर बेवजह गलत नीयत से छूते हैं।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से रेप का आरोप

वहीं, बूंदी जिले के एक गांव में सरकारी स्कूल के अध्यापक पर नाबालिग छात्रा का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल में कक्षा तीन को पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि घटना का वीडियो भी बनायाा गया है। शिकायत में छात्रा ने कहा है कि शिक्षक ने दो बार स्कूल में और एक बार एक होटल में भी उससे दुष्कर्म किया तथा किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची ने हिम्मत कर अपने घरवालों को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।