जयपुर। प्रदेश से आए दिन हत्या, रेप और लूटपाट की खबरें सामने आ रही है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में झुंझुनूं से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले सके खेतड़ी में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पीड़िता की मां द्वारा ही अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इस दौरान महिला और पीड़ित बच्ची दोनों थाने पहुंची। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सुनसान जगह ले जाकर की जबरदस्ती
पुलिस के अनुसार, महिला झुंझुनूं जिले की ढाणी ढाबाला तन कांकरिया की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ने बताया कि वह दूसरी शादी करके यहां आई थी। उनके 16 साल की बेटी को भी साथ लाई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति बेटी को साथ लेकर टीवी लेने मोटरसाइकिल पर दूसरे गांव गया था। वापस आते वक्त सुनसान रास्ते में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दे दी।

पति ने कबूला गुनाह
महिला ने बताया कि पति से पूछा तो उसने भी अपनी गलती मान ली। इसके बाद वह थाने में रिपोर्ट करवाने पहुंची। वहीं, पति मौका पाकर घर से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां महाराष्ट्र की रहने वाली है। जो पहले से तलाकशुदा है। करीब 2 साल पहले शादी कर ढाणी ढाबाला तन कांकरिया आई थी।