जयपुर। प्रदेश के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण में बाधा बने रहे अतिक्रमण को हटाने पर शुक्रवार को पुलिस और किसानों में जमकर लाठी भाटा जंग हो गई है। निर्माण कंपनी को जमीन दिलवाने को लेकर पुलिस को देखकर ग्रामीण भड़क गए। अतिक्रमण हटाने गए पुलिस प्रशासन से किसान उलझ गए। किसानों का आरोप है कि पहले उनका इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस और गाड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठी का सहरा लिया। वहां पर कुछ महिलाओं ने फंदा लेकर आत्महत्या करनी धमकी भी दे रही थी।

पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, कई हुए घायल
ग्रामीणों ने पहले पुलिस और गाड़ियों पर जमकर पथराव किया। इस दौरान गुस्साई पुलिस ने किसानों पर जमकर लाठियां भांजी। उसके बाद पुलिस ने किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां हुडदंग के हालात हो गये। लाठीचार्ज और पथराव में किसानों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

किसानों ने फांसी का फंदा भी लगाया
जानकारी के अनुसार घटना कोलवा थाना इलाके के धनावड़ गांव की है। वहां पुलिस और प्रशासन शुक्रवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने गया था। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमले ने किसानों की फसल नष्ट करने का प्रयास किया था। अतिक्रमण हटाने की सूचना पर किसान वहां पर पहले से मौजूद थे। महिलायें वहां प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान बातचीत बिगड़ गई। पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने फांसी का फंदा भी लगाया।

आलाधिकारी मौके पर पहुंचे
बताया जा रहा है कि इस बीच पुलिस ने किसानों की फसल नष्ट करने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया। किसान अपनी फसल को बर्बाद होते देख नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव किए और गाड़ियों से शीशे त़ो दिए। मौके पर हंगामे के हालात बने हुये हैं। कुछ आलाधिकारी मौके पर मौजूद है। कुछ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।