जयपुर। राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे है। प्रदेश अपराधिक घटनाओं में नंबर वन बना हुआ है। प्रदेश के दौसा जिले में एक 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में MLA के बेटे सहित 5 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। मामला सामने आने के बाद मंडावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर इसकी जांच महुवा डिप्टी एसपी ब्रजेश कुमार को सौंपी गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एमएलए के बेटे और उसके दोस्तों ने होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर साढ़े 15 लाख रुपए व जेवरात ले लिए। इसके साथ धमकाया भी कि कानून हमारा कुछ नहीं कर सकता।

विधायक के बेटे सहित के खिलाफ मामला दर्ज
मंडावर थाना अधिकारी नाथू लाल मीणा ने बताया कि नाबालिग युवती के परिजनों ने कुल 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का प्रकरण दर्ज करवाया गया है, जिसमें तीन आरोपी नामजद किए हैं। विवेक दीपक और नेतराम नामजद आरोपी हैं। इनमें से दीपक मीणा अलवर जिले के राजगढ़ से विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र हैं। मामला फरवरी 2021 का बताया जा रहा है।

कई बार गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम
पीड़िता ने बताया कि 24 फरवरी 2021 को विवेक शर्मा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक और नेतराम समेत दो अन्य युवकों ने नशे की गोली खिलाकर उसके साथ मंडावर थाना क्षेत्र के एक होटल में गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल मंडावर थाना क्षेत्र की एक होटल है, जहां आरोपी पीड़िता को डरा धमका कर ब्लैकमेल कर बार-बार लाते थे और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते थे।

नाबालिग को ब्लैकमेल कर लिए 15 लाख
इसके बाद विवेक ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर उससे कई बार रेप किया। विवेक ने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की भी डिमांड की। नाबालिग ने डरकर मां के गहने व 15 लाख 40 हजार रुपए आरोपी को दे दिए। मई 2021 में पीड़िता के घर में शादी थी। बदनामी के डर से पीड़िता ने 2 मई 2021 को शादी के लिए रखे गए 15 लाख 40 हजार रुपए ही विवेक को दे दिए थे। परिजन जब घर में आए तो रुपए और जेवरात दोनों गायब थे। इसके बाद रैणी (अलवर) थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर हमला
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर हुई गहलोत सरकार पर बोला है। वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार भले ही बंद AC के कमरों में बैठकर राजस्थान में महिला और बेटी सुरक्षा के वादे कर रही है, लेकिन दुष्कर्म की वारदातें नही रुक रही है। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की निंदनीय घटना है, दोषियों पर की सख्त कार्रवाई की जाए। राजे पहले भी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार को घेर चुकी है।