लोकसभा एग्जिट पोल
लोकसभा एग्जिट पोल

दुनिया का सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश है हिंदुस्तान। जहाँ अभी कल यानि 19 मई 2019 को लोकतंत्र का सबसे बड़े त्यौहार संपन्न हुआ है। भारत में 2019 के भारतीय आम चुनाव अर्थात लोकसभा चुनाव 2019 का सातवां और आखरी चरण भी रविवार को संपन्न हुआ। जिसके बाद से ही अलग-अलग एजेन्सीज़ ने लोकसभा एग्जिट पोल के नतीजे निकले हैं। जिसमे हर प्रकार से एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इससे एक बात तो साफ़ है कि कांग्रेस भले तीन राज्यों की सत्ता पर काबिज हो। लेकिन देश का नेता तो एक है, और वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जिनका फिलहाल की राजनीति में तो दूसरा कोई विकल्प दिखाई नहीं देता। फिर वो चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी हो। कांग्रेस, भाजपा बसपा या फिर कोई और अन्य क्षेत्रीय पार्टी। हिंदुस्तान में मोदी के आगे दूसरा नेता या प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं दिखाई दे रहा है।

जहाँ विधानसभा जीती वहां लोकसभा एग्जिट पोल में हो रहे एग्जिट

2018 में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस ने बीजेपी को पलट दिया था। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बहुत आगे थी। अब 2019 के लोकसभा चुनाव आए तो एक बार फिर इन तीन राज्यों पर सबकी नजरें हैं। क्या 2018 के विधानसभा चुनाव टाइप कांग्रेस फिर किला फतेह करेगी? या फिर भाजपा विधानसभा की तरह लोकसभा से हो जाएगी एग्जिट। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार 2019 के चुनावों में कौन मार रहा है बाजी। खुद ही देख लीजिए…

राजस्थान का एग्जिट पोल और वोट प्रतिशत

राजस्थान में क्या कहते हैं एग्जिट पोल
राजस्थान में क्या कहते हैं एग्जिट पोल

2018 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

बीजेपी- 73 सीटें

कांग्रेस- 99 सीटें

मध्यप्रदेश का एग्जिट पोल और वोट प्रतिशत

मध्यप्रदेश में क्या कहते हैं एग्जिट पोल
मध्यप्रदेश में क्या कहते हैं एग्जिट पोल

2018 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

बीजेपी- 109 सीटें

कांग्रेस- 114 सीटें

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल और वोट प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में क्या कहते हैं एग्जिट पोल
छत्तीसगढ़ में क्या कहते हैं एग्जिट पोल

2018 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

बीजेपी- 15 सीटें

कांग्रेस- 68 सीटें

पोल का एक्जेक्ट पता 23 तो मई को ही लग पायेगा

तो सीधी सी बात है। 2018 के विधानसभा के चुनावों का असर देश की सरकार चुनने पर नहीं पड़ रहा है। लोगों ने वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह पर अपना गुस्सा निकाल दिया था। मगर देश के मामले में वो अभी नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते नज़र आ रहे हैं। अभी तक सिर्फ नज़र ही आ रहे हैं। क्योंकि ये एग्जिट पोल्स हैं। और एग्जिट पोल्स फ़िल्म के उस ट्रेलर की तरह होते हैं। जिसे देखकर हम फिल्म की कहानी का अंदाज़ा तो लगा सकते हैं। लेकिन आख़िर में होता वही है। जो फिल्म का निर्देशक चाहता है। तो फिर लोकतंत्र की फ़िल्म भी बनकर तैयार है। जो 23 तारीख़ को रलीज़ होगी। क्योंकि रिजल्ट तो 23 मई को ही आएगा। उसी में पता चलेगा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार, मध्यप्रदेश की कलमनाथ सरकार और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार का कितना असर रहा।

[alert-warning]Read More: “आयेगा तो मोदी ही” ना मोदी ने ना शाह ने, जानो किसने दिया ये नारा!!![/alert-warning]