news of rajasthan
If you change history, Rajasthan will be number one in 5 years: CM Vasundhara Raje.

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को राजस्थान गौरव यात्रा के तहत टोंक जिले में पहुंची। मुख्यमंत्री राजे ने जिले में टोंक, टोडारायसिंह एवं देवली शहर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साढ़े चार साल तक जो लोग नजर नहीं आए, जिन्हें विधानसभा में आमजन से जुड़ी बात रखने की फुर्सत नहीं थी वे चुनाव पास आते ही अचानक से प्रकट होकर जनता के हितैषी बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने ने कहा कि हमें राजस्थान बदलना है। राजे ने यहां उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप इतिहास बदलेंगे तो अगले पांच साल में राजस्थान नंबर वन होगा। हम सभी मिलकर नया राजस्थान बनाने का काम करेंगे और सभी को गले लगाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 1 करोड़ महिलाओं को डिजिटल फोन दे रही है। इस फोन के माध्यम से घर की मुखिया महिला को सरकार की सभी योजनाआें की जानकारी और उसका लाभ मिलेगा।

news of rajasthan
Image: राजस्थान गौरव यात्रा के तहत टोंक जिले में एक जनसभा के दौरान लोगों के बीच सीएम राजे.

हमें गर्व भी है और गौरव भी, इसीलिए हम निकाल रहे हैं गौरव यात्रा

मुख्यमंत्री राजे ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि पचास साल में जो विकास कांग्रेस नहीं करा सकी वह हमने इन पांच सालों में करके दिखा दिया है। इस काम पर हमें गर्व भी है और गौरव भी। इसीलिए हम गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। राजे ने कहा है कि एक मुखिया अशोक गहलोत हुआ करते थे जो हमेशा कहते थे कि पैसा नहीं है। कैसे विकास करवाऊं। जबकि मैंने विकास में कभी पैसे की कमी को आड़े नहीं आने दिया। हमें इस बात का गर्व और गौरव है इसलिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50 साल तक कांग्रेस किसानों को बरगलाती रही लेकिन किसानों का एक रुपया का कर्जा माफ नहीं किया। हमने इतिहास में पहली बार किसानों का पचास हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया। इससे किसान भाइयों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से नया ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Read More: कांग्रेस का काम तो यह है कि चुनाव के समय दिखना और फिर गायब हो जाना: राजे

हमने मंदिरों और लोक देवताओं एवं महापुरूषों के पैनोरमा बनाने का काम किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार 625 करोड़ रुपए से 125 मंदिरों और 150 करोड़ रुपए की लागत से लोक देवताओं एवं महापुरूषों के करीब 50 पैनोरमा बनाने का काम किया है। हमें इस बात का गर्व और गौरव है इसलिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि इतिहास में पहली बार हमारी सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ ज्यादती करने पर फांसी की सजा का कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं को संबल देने और आत्मनिर्भर करने के लिए काम किया। हमें इस बात का गर्व और गौरव है इसलिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि इस बार राजस्थान की जनता इतिहास बदलेगी और भाजपा की फिर से सरकार बनाएगी इसलिए हम गौरव यात्रा निकाल रहे हैं।