How To Vote India
How To Vote India

How to vote India! दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण (Phase 4 Election voting) में आज नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। बीजेपी (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2019) में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस(Congress) को जीत मिली थी। जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस 6, और बीजद 6 जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी। आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान किया जा रहा है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों में से 19 पर भी आज मतदान हो रहा है। साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर बीजेपी (BJP) को जीत मिली थी। जिनमें से बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज़ कर। कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया था। लेकिन इस बार मुक़ाबला कड़ा है। क्योंकि जहाँ पिछली बार इन दोनों राज्यों की सत्ता पर भाजपा काबिज़ थी। मगर इस बार कांग्रेस के हाथ में दोनों प्रदेशों की बागड़ोर है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।

गूगल ने भी बताया, How To Vote India

दुनिया का सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल भी बता रहा है। लोगों को भारत में हो रहे आम चुनाव 2019, (Lok Sabha Election) में वोट कैसे देना है? क्या प्रक्रिया है? वोटर लिस्ट नाम कैसे चेक करना है? आदि सब कुछ। गूगल के इस डूडल पर आप जैसे ही क्लिक करते हैं, ये आपको लोकसभा चुनावों में वोट देने के लिए ज़रुरी बातों के बारे में बताएगा।

पोलिंग बूथ पर How To Vote India वोटिंग प्रक्रिया

  1. सबसे पहले अधिकारी आपका नाम वोटर लिस्ट में देखेंगे और फिर वोटर आईडी प्रूफ चेक करेंगे।
  2. दूसरा अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएगा। एक स्लिप दे, फॉर्म 17A पर आपके साइन लेगा।
  3. इसके बाद आप पसंदीदा कैंडिडेट के चुनाव चिन्ह पर EVM बटन दबाएंगे। बटन दबाने के दौरान आपको बीप की आवाज़ सुनाई देगी।
  4. वोट देने के बाद आप VVPAT मशीन की ट्रांसपेरेंट खिड़की में एक स्लिप देखेंगे। जिसमें सिर्फ 7 सेकेंड में ही आपको इस स्लिप पर वोट दिए हुए कैंडिडेट का सीरियल नंबर, नाम और चुनाव चिन्ह देखना होगा, क्योंकि उसके बाद वो स्लिप सील्ड VVPAT बॉक्स में चली जाएगी।
  5. अगर आपको किसी भी कैंडिडेट को वोट नहीं देना हो तो EVM मशीन के आखिर में दिए NOTA को दबा सकते हैं।
  6. ज्यादा जानकारी के लिए http://ecisveep.nic.in/ को भी देख सकते हैं।

Note: पोलिंग बूथ में मोबाइल फोन्स, कैमरा या फिर किसी भी तरह का गैजेट को ले जाने पर मनाही है।

How To Vote India वोटिंग लिस्ट/मतदाता सूची में नाम

आप वोट तभी दे सकते हैं। जब आपका नाम वोटर लिस्ट (इलेक्ट्रोल रोल) में हो। आप तीन तरीकों से चेक कर सकते हैं। मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं।

  • electoralsearch.in पर जाकर अपना नाम चेक करें।
  • अपने क्षेत्र का STD कोड लगाकर 1950 डायल कर के भी अपने नाम का पता लगा सकते हैं।
  • SMS के जरिए भी आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको
    SMS <ECI> SPACE <EPIC No> को 1950 पर भेजना पड़ेगा।

जैसे – अगर आपके वोटर आईडी नंबर 12345678 है। तो एसएमएस बॉक्स में ECI 12345678 लिखकर 1950 पर भेजें।

  • EPIC – वोटर आईडी, जिसे इलेक्टर्स फोटो पहचान पत्र भी कहा जाता है।
  • Voter Helpline App डाउनलोड करके भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अगर आपको वोटिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (How to register) करना है। तो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुताबिक ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए आपकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की होनी चाहिए। भारतीय नेशलन वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाकर फॉर्म 6 भरकर अपना नामांकन करा सकते हैं। बस आपको इस रजिस्ट्रेशन के दौरान इन 4 बातों को ध्यान रखना है।

  1. सबसे पहले आप भारतीय नागरिक होने चाहिए, घुसपैठिये नहीं।
  2. 1 जनवरी 2019 तक आपको बालिग़ हुए भी दो साल पूरे हो जाने चाहिये। यानि उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
  3. जहां आप रहते हों अपने निर्वाचन क्षेत्र/मतदान क्षेत्र से ही नामांकन करें। क्योंकि आप वोटर हैं, नेता नहीं।
  4. अपने क्षेत्र में पंजीकरण के बाद आप एक मतदाता के रूप में पहचाने जायेंगे।

[alert-warning]Read More: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बाद अब अनिल अंबानी को बताया ‘चोर’[/alert-warning]