जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर शहर में गंभीर अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे है। सनसिटी जोधपुर शहर महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की घटना आम हो गई है। में अब मनचलों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब दिनदहाड़े इस तरह की घटनायें सामने आ रही हैं। शहर के खंडा फलसा थाने इलाके में दो अलग-अलग लड़कियों से साथ छेड़छाड़ की घटनायें सामने आई हैं। ये दोनों घटनायें सीसीटीवी में भी कैद हो गई हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के साथ खंडा फलसा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

महिलाओं और युवतियों के साथ खुलेआम छेड़छाड़
प्रदेश के दूसरे बड़े शहर जोधपुर शहर में मनचले राह चलती है महिलाओं और युवतियों के साथ खुलेआम छेड़छाड़ कर फरार हो रहे हैं। हाल में इसके दो मामले सामने आये हैं। पहला मामला 13 फरवरी का है। उस दिन एक बालिका अपने स्कूल से घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक मनचला लड़की को अचानक पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है। लड़की ने जैसे ही इसका विरोध किया तो मनचला वहां से फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना 27 मार्च की है। उसी इलाके में उसी तरह वही लड़का स्कूल से आ रही लड़की के साथ फिर उसी स्टाइल में छेड़छाड़ करता और बाद में फरार हो जाता है।

पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा
ये घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर खंडा लोग फलसा पुलिस थाने पहुंचे और मनचले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। खंडा फलसा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर मनचले युवक को धरदबोचा है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर शहर में गैंगवार की घटनायें भी बढ़ती जा रही है। इसके चलते शहर में आये दिन फायरिंग होना भी आम बात हो गई है।