बारां संघ कार्यालय के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
बारां संघ कार्यालय के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

राजस्थान की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे फिलहाल झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के दौर पर हैं। 28 फरवरी को शुरू हुए इस दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन की जनता से रूबरू तो हुई हीं। साथ ही वे सम्पूर्ण झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र की जनता से मुख़ातिब हो रही हैं। पिछले पांच सालों से जिस जनता का वसुंधरा राजे ने बड़े प्यार से ख़याल रखा उस जनता को कोई परेशानी न हो इसलिए वो ये दौरा कर रही हैं। इस दौरान श्रीमती राजे झालावाड़-बारां जिले में स्थित सभी भाजपा मंडलों की बैठक भी ले रही हैं। साथ ही कुछ महीने बाद आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भी चल रही तैयारियों को दिशा निर्देश दे रही हैं।

दूसरे दिन बारां स्थित संघ कार्यालय जायजा लिया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

झालावाड़-बारां दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
झालावाड़-बारां दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

अपने झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बारां जिले में राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ कार्यालय का भी दौरा किया। जहां विभाग संचालक के साथ उन्होंने और सांसद दुष्यंत सिंह ने क्षेत्र से जुडी समस्याओं और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर मंत्रणा भी की। इससे पहले वसुंधरा जी ने सभी स्वयंसेवकों से मुलाकात करके उनके बातचीत की। अगर उनकी कोई समस्या थी, विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हो या किसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र से। उनको दूर करने का आश्वासन भी दिया।

वर्तमान सांसद दुष्यंत सिंह जनता की परीक्षा में में पास हुए हैं

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ सांसद दुष्यंत सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ सांसद दुष्यंत सिंह

झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र से वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र। 3 बार के सांसद दुष्यंत सिंह अभी भी वहां के सांसद हैं। झालावाड़-बारां की जनता उनसे द्वारा किये गए विकास कार्यों से पूरी तरह से खुश भी है, और संतुष्ट भी है। ज़ी राजस्थान न्यूज़ चैनल द्वारा किये गए सार्वजानिक सर्वे में बताया गया कि वहां की जनता ने की अग्निपरीक्षा में वो पास हो गए हैं। वो भी 70 फीसदी मतों से। जनता में के बीच में किये गए सर्वे में 70% लोगों ने उनके काम को सराहा और उनकी तारीफ़ की। जनता का मानना है कि सांसद दुष्यंत सिंह ने केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुँचाने के लिए स्वयं धरातल पर आकर मेहनत की। उन्होंने समय-समय पर क्षेत्र में दौरे किये। जनता की समस्याओं और मांगों को सरकार से समक्ष रखा। जो पूरे भी हुए।

केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ सांसद दुष्यंत सिंह ने राजस्थान सरकार की भी सभी योजनाओं को अपनी जनता के घर-घर तक पहुँचाया।

[alert-warning]Read More : एयरफ़ोर्स पायलट अभिनन्दन वर्धमान सही सलामत है, इसीलिए अभी तक सब कुछ सलामत है! वरना…[/alert-warning]