जन संपर्क के दौरान दुष्यंत सिंह
जन संपर्क के दौरान दुष्यंत सिंह

हरनावदा शाहजी, 4 अप्रैल। झालावाड़-बारां लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का जरिया है। जब झालावाड़ और बारां जिलों की जनता ने पिछले 39 वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और मुझे परिवार जैसा प्यार दिया है तो हमें भी सेवा के माध्यम से इस कर्ज़ को चुकाना आता है। परिवार में राजनीति का कोई स्थान नहीं है। सिंह गुरुवार को अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में को छबड़ा विधानसभा के हरनावदा शाहजी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के दौरे पर थे।

जन अभिवादन लेते दुष्यंत सिंह
जन अभिवादन लेते दुष्यंत सिंह

दुष्यंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनने के बाद यहां विकास कार्य ठप होने लगे हैं। किसानों को उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि आम किसान की 10 दिन में कर्जमाफी का वादा करके कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में आई और वादाखिलाफी की। अब गरीबों को 72 हजार रूपए देने का वादा किया जा रहा है। जनता को इनके भ्रमजाल से बचना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2022 तक हर परिवार को आवास देने की दिशा में ईमानदार प्रयास किये हैं। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अफीम किसानों के पट्टे काटकर अन्याय किया और केंद्र की भाजपा सरकार ने इनके हित में ही काम किये हैं। उन्होंने देश के सम्पूर्ण विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

सम्पर्क सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि छीपाबड़ौद क्षेत्र का विकास भाजपा की देन है। उन्होंने काम के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

सांसद प्रत्याशी सिंह ने आज अपने जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत कलमोदिया से की। उन्होंने दीगोद जागीर, हरनावदाशाहजी, कुंभाखेड़ी, बंजारी, कचनारिया, सहजनपुर, झनझनी, पीथपुरा, गगचाना, बमोरीघाटा, पछाड़ और टाँचा गांवों में जन सम्पर्क किया।

मूछों की लंबाई से जीत की तुलना: सांसद प्रत्याशी दुष्यंत सिंह कुंभाखेड़ी में जन संपर्क सभा के दौरान वृद्ध

रामकिशन मीणा की मूछों के साथ दुष्यंत सिंह
रामकिशन मीणा की मूछों के साथ दुष्यंत सिंह

की लंबी और घनी मूछें देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने रामकिशन को अपने पास बुलाया और पूरी मूंछें खुलवाकर सबको दिखाई। रामकिशन ने मूछें खोलकर दिखाई और स्थानीय भाषा में कहा कि इन मूछों जैसी आपकी जीत होगी, मेरी शुभकामनाएं हैं।

यह रहे साथ: जन सम्पर्क के दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल, मालिनी सिंह, ओम खंडेलवाल, प्रेम तिवारी, नरेश मीणा, मुरारीलाल नागर, परमानंद पारेता, श्याम कचनारिया आदि साथ रहे।

[alert-warning]Read More: दिग्गज दुष्यंत सिंह और भाजपा निष्कासित प्रमोद शर्मा के मुक़ाबले का चुनावी गणित[/alert-warning]