बलात्कारी कांग्रेस के आरोपी विधायक
बलात्कारी कांग्रेस के आरोपी विधायक

अशोक गहलोत तीसरी राजस्थान  मुख्यमंत्री बने हैं। राजस्थान में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनी है। साल 2011 में जनता के सामने आये भंवरी देवी, बलात्कार और हत्याकांड के बारे में तो याद ही होगा। वैसे इसका खुलासा तो 2011 में हुआ था। लेकिन ये चल कितने सालों से रहा होगा। ये आप अंदाज़ा लगा सकते हैं। कौन-कौन शामिल नहीं था? इस दुष्कर्म में। राज्य के केबिनेट मंत्री, महिपाल मदेरणा, मलखान सिंह। मलखान सिंह की बहन इंदिरा विश्नोई। जिन्होंने मिलकर भंवरी देवी के साथ कई सालों तक बलात्कार किया। फ़िर जब ये मामला मीडिया और जनता के सामने आया तो…! भंवरी देवी को मरवा दिया गया। जिसका आज तक कहीं कोई पता नहीं।

कांग्रेस के नए विधायक

राजस्थान पत्रिका के अनुसार बलात्कार की ये स्थिति है
राजस्थान पत्रिका के अनुसार बलात्कार की ये स्थिति है

राजस्थान के अलवर ज़िले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा 68 वर्षीय कांग्रेस MLA जौहरी लाल मीणा पर दो साल तक एक 38 वर्षीय विधवा के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। अलवर के रैनि थाना पुलिस ने मीणा के खिलाफ़ IPC की धारा 376 (रेप), 384 (एक्सटॉरशन) और 328 (ज़हर के माध्यम से नुकसान पहुंचाना) के अंतर्गत FIR दर्ज की है। एक न्यूज़पेपर को दिए इंटरव्यू में SHO किशन लाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को देर रात FIR दर्ज हुई। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी इस MLA से दो साल पहले मुलाक़ात हुई थी, जब वो उनके गांव आये थे। उसके बाद वो कई बार उनके घर आये।

विधायक जी ने ऐसे की घिनौनी शुरुआत

एक बार जब ये महिला बीमार थी। तब विधायक उन्हें इलाज करवाने के बहाने अपनी जीप में डॉक्टर के बजाय मेहंदीपुर बालाजी स्थित एक होटल ले गया। दवा बता कर MLA ने उसे दो गोलियां दीं। जिसके कुछ ही मिनट बाद वो बेहोश हो गयी। विधायक मीणा ने इसके बाद महिला के साथ बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया। पीड़ित महिला के अनुसार, 24 मार्च को विधायक ने सरकारी ख़र्चे पर ट्यूबवेल लगवाने के बहाने से फिर उसे अपने घर बुलाया। जब वो वहां पहुंची, तो MLA ने बताया कि फ़ाइल तैयार है। लेकिन काम आगे बढ़ाने के लिए बदले में शारीरिक संबंध बनाने पड़ेंगे। मना करने पर MLA ने रेप वाली वीडियो रिलीज़ करने की धमकी दी। इस शर्मनाक घटना की जांच जारी है। पीड़ित विधवा महिला को इंसाफ़ मिलेगा? या कांग्रेसी नेता ऐसे ही अपने पॉवरफ़ुल पद का फ़ायदा उठा कर शोषण करते रहेंगे, ये तो वक़्त बताएगा।

क्या कहेंगे सीएम और डिप्टी सीएम

मुख्यमंत्री बनने से पहले पायलट "जी" कुछ ऐसा कहते थे
मुख्यमंत्री बनने से पहले पायलट “जी” कुछ ऐसा कहते थे

प्रदेश में 2018 में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने छप्पर फाड़कर झूठ बोला। विधानसभा चुनावों से पहले हमारे प्यारी उप-मुख्यमंत्री। माननीय श्रीमान सचिन पायलट “जी”, कहते थे… भाजपा सरकार में एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए। महिलाओं के साथ बलात्कार होते हैं। ये हमें कतई बर्दाश्त नहीं। इसका तो यही मतलब निकलता हैं। कि आप किसी पुरुष को मुख्यमंत्री बनाओं। फ़िर अगर राजस्थान में बलात्कार होते हैं। तो कोई नहीं कहेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री भी तो एक पुरुष है। और तो और मुख्यमंत्री जी की पार्टी के नेता। एवं राज्य के विधायक भी तो बलात्कारी हैं। फिर कोई अपराधियों का क्या उखाड़ लेगा। अगर जनता उस पर विश्वास करके सत्ता सौंप देती है। तो उस इंसान से ज़्यादा बर्बाद और भ्रष्ट कोई और नहीं हो सकता। अब ये बात अलग है कि उन्हीं होनहार मुख्यमंत्री के राज में। राज्य में 21 दिनों के भीतर 8 संगीन बलात्कार हो गये हों।

[alert-warning]Read More:राजस्थानः कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा पर बलात्कार का केस दर्ज, वीडियो की धमकी देकर किया गलत काम[/alert-warning]