बीजेपी संकल्प पत्र 2019 की जानकारी देते पीएम मोदी
बीजेपी संकल्प पत्र 2019 की जानकारी देते पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। BJP ने अपने संकल्प पत्र को संकल्पित भारत, सशक्त भारत का टाइटल दिया है। कांग्रेस पहले ही अपना घोषणापत्र ले आई है। जिसमें उसने न्याय योजना का ऐलान किया है। बीजेपी संकल्प पत्र 2019 जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सुशासन ही हमारा मुख्य मिशन है। हमारा संकल्प है कि हम बनायें बेहतर को और बेहतर। इसलिए भाजपा का यही संकल्प है। बेहतर भारत के लिए मोदी जी ही एक मात्र विकल्प है।

अमित शाह बीजेपी संकल्प पत्र 2019 जारी करते हुए बोले

बीजेपी संकल्प पत्र 2019 जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विज़न रखा था। जिस पर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था। पूर्ण बहुमत के बाद हमने NDA की सरकार बनाई और देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पांच साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। देश के इतिहास में ये पांच साल विकास के लिए जाने जाएंगे। बीजेपी की सरकार ने देश में अस्थिरता को खत्म किया है। हमारी सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी के स्तर से ऊपर उठाया है। आज देश महाशक्ति बनकर उभरा है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी। आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। जो तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।

BJP अध्यक्ष ने कहा कि हमने 6 करोड़ लोगों के साथ चर्चा कर इस संकल्प पत्र को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हम 75 बड़े संकल्पों के साथ चुनाव में जा रहे हैं।

PM ने बताया – 3 मुद्दों पर टिका है संकल्प पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में देश के लोगों ने उनपर विश्वास रखा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जन के मन की बात है। प्रधानमंत्री बोले कि इसमें 3 प्रमुख बातों का उल्लेख किया गया है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है। और सुशासन हमारा मंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में समय भी दिया गया है। ताकि 2022 तक सभी लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। PM ने ऐलान किया कि हम अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे। जिसके तहत पानी के इस्तेमाल पर बात की जाएगी।

[alert-warning]Read More: चौकीदार नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “चौकीदार दमदार है”[/alert-warning]