पीएम चौकीदार नरेंद्र मोदी ने कहा कि  2014 में बीजेपी ने मुझे दायित्व दिया उसके बाद मुझे देश के कोने-कोने में जाने की नौबत आयी। तब मैंने कहा कि आप दिल्ली का दायित्व मुझे दे रहे हैं। उसका मतलब है आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं। पीएम चौकीदार नरेंद्र मोदी रविवार शाम को “मैं भी चौकीदार” कार्यक्रम को संबोधित किया। तो विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 500 जगहों पर लोगों ने उनको सुना। पीएम उनके सवाल सुने। उन्होंने कहा कि मैंने वादा किया था कि मैं जनता के पैसों पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा। एक चौकीदार के रूप में मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। मुझे विश्वास है देश की जनता चौकीदार को पसंद करती है। देश को राजा-महाराजाओं की जरूरत नहीं। मुझे खुशी है चौकीदार भाव का निरंतर विस्तार होता रहा है।

चौकीदार नरेंद्र मोदी कोई व्यवस्था नहीं एक प्रेरणा है

पीएम ने कहा कि चौकीदार कोई व्यवस्था, यूनिफॉर्म, बंधन या पहचान नहीं। चौकीदार तो एक प्रेरणा भाव है। जनता एक बार फिर हमें देश सेवा का मौका देने वाली है। मुझे खुशी है देश के युवाओं की सोच दूरगामी है। एक राजनेता तो अभी 11 अप्रेल को क्या होगा? 21 अप्रेल को क्या होगा? 23 मई को क्या होगा?  चिंता कर रहे हैं। जबकि आप आने वाले कल के बारे में सोच रहे हैं। बालाकोट स्ट्राइक पर भी उन्होंने कहा। वो मैंने नहीं देश के वीर जवानों ने किया। जिन्हें सलाम है। जहां तक स्ट्राइक के निर्णय का सवाल है। आपने देश में कईं प्रधानमंत्री के उम्मीदवार देखे होंगे। 2014 में कम थे, आज लाइन थोड़ी लंबी हो गई है। अगर चौकीदार नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक भविष्य की सोचता तो आज ये सब नहीं होता। मेरे लिए देश सबसे ऊपर होता है। सवा सौ करोड़ देशवासी सबसे ऊपर होते हैं।

विश्व के नेता हिंदुस्तान के गले लगते हैं, चौकीदार नरेंद्र मोदी के गले नहीं पड़ते

उन्होंने कहा एक अध्यापक कर्तव्य निभाता है। तो विद्यार्थी का भविष्य बदलता है। एक पुलिस वाला अपना कर्तव्य निभाता है। तो समस्याओं का समाधान होता है। देश में मुझे जो सफलता मिली है। उसका मूल कारण जन भागीदारी है। हर व्यक्ति के अपने सपने, इच्छाएं होती हैं। लेकिन सबसे ऊपर देश हो। तो हम समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। जनता ने 30 साल बाद मुझ जैसे अनजान व्यक्ति को पूर्ण बहुमत दिया। देश के राजनीतिक दलों को भी नहीं पता। पूर्ण बहुमत वाली सरकार कितनी महत्वपूर्ण होती है। आज दुनिया में जो हिंदुस्तान की बात सुनी जाती है। उसका कारण सिर्फ़ चौकीदार नरेंद्र मोदी नहीं, पूर्ण बहुमत की सरकार है। दुनिया का कोई नेता जब मुझसे गले लगता है। तो उसे चौकीदार नरेंद्र मोदी नहीं। पूर्ण बहुमत वाली सरकार और सवा सौ करोड़ देशवासी उसे दिखते हैं। तब जाकर बराबरी वाली बात होती है। किसी की तरह गले नहीं पड़ता।

चुनावों से पहले चौकीदार नरेंद्र मोदी के लिए देश प्राथमिक

पीएम चौकीदार नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को लगता होगा कि चौकीदार नरेंद्र मोदी चुनाव में बिजी होगा तो शायद कुछ करेगा नहीं। मेरे लिए चुनाव प्राथमिकता नहीं है। देश प्राथमिकता है। चौकीदार नरेंद्र मोदी ने कहा। जिन्होंने देश को लूटा है। उन्हें पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। आप की मदद से मैं अब तक भ्रष्टाचारियों को जेल के दरवाजे तक ले जा पाया हूँ। दुनिया के किसी कोने में भी उनकी अवैध प्रॉपर्टी जब्त होगी। शिक्षिका के सवाल पर उन्होंने कहा। शिक्षक बड़ा चौकीदार होता है। वो आने वाली पीड़ी की सुरक्षा करता है। ऐसे चौकीदारों को मैं नमस्कार करता हूं। पीएम चौकीदार नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर बोला। ऊपर लेने वाला कोई नहीं बचा है। तो अब नीचे भी देने वाला कोई है। पीएम चौकीदार नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें करदाताओं का सम्मान करना चाहिए। करदाता देश के गरीबों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

देश के हर लुटेरे को काल कोठरी की सजा मिलेगी

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और नीरव चौकीदार नरेंद्र मोदी पर उन्होंने कहा। कुछ लोग विदेश की अदालतों में कहते हैं। भारत में जेलों की स्थिति अच्छी नहीं है। अब उनको कोई महल में थोड़े ही रखेंगे। अंग्रेजों ने गांधी जी को जिस जेल में रखा था। मैं उनको उससे अच्छी जेल नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि हम पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी पर दस्तक दे रहे हैं। हमने अपना बहुत समय “इंडिया-पाकिस्तान, इंडिया-पाकिस्तान” में व्यर्थ कर दिया है। अब इसे छोड़ दो। क्योंकि पाकिस्तान अपनी मौत ख़ुद मर जायेगा। हम दुनिया के अन्य विकसित देशों से जुड़े। अतंरिक्ष में हम महाशक्ति बनें। यही हमारी परिसंकल्पना हो चाहिए।

मिशन शक्ति का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं

चित्तौड़गढ़ को नमस्कार करते हुए पीएम ने मिशन शक्ति पर फिर कांग्रेस को आड़े हाथे लिया। मिशन शक्ति को चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए। मिशन शक्ति का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। देश के वैज्ञानिकों ने वो सिद्धी हासिल की है। जिस पर देश को गर्व है। भारत चौथा देश है। हमारी मिसाइल ने 3 मिनट में 300 किमी दूर एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। इससे देश की ताकत बढ़ी है। देश के वैज्ञानिकों ने जो कुछ किया है। देश का हर नागरिक उस पर गर्व करेगा। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट भविष्य की ताकत है। अगर किसी ने सेटेलाइट को मार गिराया तो देश ठप हो जाएगा। अमेरिका, चीन, रूस जैसे शक्तिशाली देश ने इसे डंके की चोट पर किया तो हम क्यों डरें। कुछ बुद्धिमान नेताओं को सामान्य बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए। हमने ये किसी पर आक्रमण के लिए नहीं बल्कि आत्मरक्षा के लिए बनाया है।

देश के दुश्मन अपनी मौत मर जायेंगे, हमें तो सिर्फ़ काम करना है

उन्होंने कहा कि भारत के पास समृद्ध राष्ट्र बनने के लिए सब कुछ है। सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना होना चाहिए कि हमें पिछड़ा नहीं रहना। 2014 में जब मैं आया तो विश्व की अर्थव्यवस्था में हम 11वें स्थान पर थे। तो तत्कालीन वित्त मंत्री पि चिदंबरम ने ख़ूब ढिंढोरा पीटा था। मैंने कोई ढोल नहीं पीटा। मगर आज हम नंबर 6 पर आ गए हैं।  जब हिंदुस्तान के आम आदमी के मन में यह भावना जगती है। देश कब विकसित होगा? तो इस सवाल के पृष्ठ में ही देश की प्रगति की भावना दिखाई देती है। मैंने देश में एक माहौल बनाया है और आगे भी बनाना है।  हमें दुनिया की बराबरी करनी है। हमने बहुत सारा समय भारत पाकिस्तान करने में ही गुजार दिया। अरे वो अपनी मौत मरेगा, उसे छोड़ दो, हमें आगे बढ़ना है। बस इसी पर हमारा ध्यान रहना चाहिए।

विपक्षी पार्टी के “साबू” में भूसा और साबू मतलब “सामान्य बुद्धि”

उन्होंने पिछली सरकार और कांग्रेस पर हमला किया। कुछ लोगों को साबु का इस्तेमाल करना चाहिए। साबु मतलब सामान्य बुद्धि। अवार्ड वापसी गैंग पर भी पीएम ने कहा उनके झूठ की उम्र भी ज्यादा नहीं। कुछ झूठों की तो शिशु-मृत्यु हो जाती है। जो झूठ बोलता है, उसकी मेमोरी पावर ज्यादा शार्प होती है। मगर इनकी नहीं है। तभी तो रोज़ आंकडे गड़बड़ा जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ मौसमी झूठ होते हैं। वो  सीजन के हिसाब से झूठ बोलते हैं। फिर मैदान में छोड़ देते हैं। और इनके चमचे, इको सिस्टम इसे फैलाता है। अगर उनकी बातों में सच्चाई होती तो उन्हें बार-बार आंकड़ें बदलने नहीं पड़ते। ये देश उनकी पैतृक संपत्ति है। एक चायवाला पीएम की कुर्सी पर बैठ गया। तो पचा नहीं पा रहे। उनकी और हमारी डीबीटी योजना थी। हमारी “डीबीटी” का मतलब “डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर”। उनकी डीबीटी का मतलब “डायरेक्ट बिचौलिया ट्रांसफर” है।

पहले मूलभूत सुविधाएं दीं, अब बड़े सपने होंगे पूरे

उन्होने कहा कि ओडिशा में पार्टी को लोग ताकतवार नहीं मानते हैं। लेकिन मैं बता रहा हूं ओडिशा देश को सरप्राइज कर देगा। अरुणाचल ऐसा प्रदेश है जिसके नागरिकों में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है। वहां के नागरिक अभिवादन भी जय हिंद बोलकर करते हैं। पीएम ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा। चुनावी वादे करने वाले अंधे लोग आजकल रेवड़ियां बांट रहे हैं। पहली बार वोट देने वालों से मैं कहना चाहता हूं। वादे करने वालों का आप ट्रैक रेकॉर्ड देखिए, उनके टेप रेकॉर्डर को मत सुनिए। पीएम चौकीदार नरेंद्र मोदी ने कहा। हमने पिछले पांच सालों में मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया। अब आने वाले 5 सालों में, जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना है। आगे का पांच साल, जो कमियां रह गईं उसे दूर करने का होगा।

[alert-warning]Read More: JNU: जेएनयू में शिक्षा दी जाती है या सिर्फ़ राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी ही चलता रहता है[/alert-warning]