जयपुर। राजस्थार में लुटेरी दुल्हनों की घटनाए आए दिन सामने आ रही है। प्रदेश के भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके के नगला भाड़ गांव में इसका एक नया मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यहां 3 लाख रुपये में खरीदकर लाई गई दुल्हन 13 दिन ही बाद ही घर से फरार हो गई। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित नगला भाड़ निवासी नारायण सिंह गुर्जर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि धौलपुर जिले के डांग बसई थाना इलाके के भगतपुरा गांव निवासी हरि सिंह गुर्जर उनका जानकार था। 6 मार्च को उनके घर आया और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाना घाटीगांव इलाके के रामधन गुर्जर और उसके भाइयों को अपनी जान पहचान वाला बताते हुए उनकी बहन सुनीता के साथ शादी कराने की बात कही। हरि सिंह ने शादी कराने की एवज में 3 लाख दिए गए।

पति शौच करने गया पीछे से पत्नी फरार 
पैसों का इंतजाम होने के बाद शादी की औपचारिकताएं को आगे बढ़ाते हुए हरि अपने साथ जीतू और रामदीन तीनों सुनीता को उसके पास छोड़ कर चले गए। पीड़ित पति का कहना है कि 22 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह शौच करने के लिए जंगल में गया था। तब वह सुनीता घर पर अकेली छोड़कर गया था। जब वह लौटा तो सुनीता घर पर नहीं मिली। नारायण ने सुनीता के भाई जीतू और बिचौलिए हरि को फोन किया। लेकिन उन्होंने यह बोलकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने तो शादी कर दी अब उनका क्या लेना देना। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उनको दोबारा फोन नहीं करे तो उसके अच्छा होगा। इसके साथ कई प्रकार की धमकी भी दी जा रही है।

राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों का जाल
आपको बता दें कि राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों का जाल बिछा हुआ है। पिछले दिनों से लुटेरी दुल्हन का गिरोह काफी सक्रिय है। यह गिरोह ऐसे लोगों की तलाश करता है जो आसानी से उनके झांसे में आकर पैसे देने के लिए तैयार हो जाते है। ऐसे भोले भाले लोगों से पैसे एड कर नकली दुल्हन से शादी कर दी जाती है। शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो जाती है। प्रदेश से आए दिन लुटेरी दुल्हन की घटनाएं देखने को मिलती है। पुलिस भी इस मामले में काफी सक्रिय नजर आ रही है। कई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दुल्हन सहित बिचौलियों को गिरफ्तार किया है।