news of rajasthan
BJP president Amit Shah will live with youth in Jaipur on 21st November.
news of rajasthan
अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक जल्दी ही होने वाली है। इस बैठक का कार्यक्रम 20 और 21 जुलाई को रखा गया है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। अमित शाह 21 जुलाई को जयपुर आएंगे और आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाह कार्य समिति के समापन के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे। प्रदेश पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्दी ही होगी। माना यही जा रहा है कि नई कार्यकारिणी टीम के साथ ही कार्यसमिति की बैठक होगी। इसी क्रम में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की एक अगस्त से सुराज गौरव रथयात्रा भी शुरू होने वाली है। उनके रथयात्रा के कार्यक्रम के बीच भी शाह कई बार प्रदेश का दौरा करने यहां पधार सकते हैं।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का चुनावी प्रचार का कार्यक्रम एक अगस्त से 15 सितम्बर तक बताया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के हर क्षेत्र में यात्रा के जरिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की जनता से अपील करेगी। यात्रा के दौरान कुछ जगह बड़ी सभाओं में अमित शाह भी राजस्थान आएंगे। संभावना यह भी जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान राजे और अमित शाह का साथ देने के लिए राजस्थान का दौरा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी संभव है क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री जयपुर में आयोजित सरकारी योजना लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं जिससे बीजेपी कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं। ऐसे में अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री खुद उन्हें जीत का मंत्र फूंकेंगे तो उनका जोश ठंडा नहीं होगा, बल्कि दोगुना हो जाएगा।

news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान

इसी संबंध में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बीते दिन दिल्ली पहुंची और अमित शाह से मुलाकात की। यहां उन्होंने प्रदेश में चुनावी रथयात्रा सुराज गौरव यात्रा निकालने की सहमति मांगी। इस पर अमित शाह से अपनी मंजूरी की मोहर लगा दी है। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी.सतीश भी शामिल थे। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सैनी की शाह से यह पहली मुलाकात थी।

Read more: एक अगस्त से प्रदेशभर में निकलेगी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा