जयपुर। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से हाथ-पैर सुन्न होने पर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वीड़िता ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। करधनी थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

कोल्ड ड्रिंक में पिलाई नींद की गोलियां
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी पुष्पेन्द्र परिचित है। उनका घर पर आना-जाना रहता था। 27 जून को आरोपी पुष्पेन्द्र उसके घर आया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की। कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां मिली होने के कारण उसे बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। नींद की गोलियां के असर के चलते हाथ-पैर सुन्न हो गए। विरोध नहीं कर सकने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

हाथ-पैर सुन्न होने से नहीं कर सकी विरोध
घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कई दिनों खामोश रहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पुष्पेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाभी से देवर ने की छेड़छाड़
वहीं, जयपुर में घर में अकेला पाकर भाभी से देवर के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आदर्श नगर थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करीब 3 महीने पहले उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। दूसरी पत्नी के साथ वह जगतपुरा में रहता है। आरोप है कि पिछले 8-10 दिन से उसका देवर उसे आते-जाते घुर रहा था। शुक्रवार दोपहर घर में अकेला पाकर आरोपी देवर ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा।