नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निर्भया कांड के बाद कानूनों में सुधार के बावजूद रेप की बढ़ती घटनाओं ने सरकार और पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्थान में रेप, गैंगरेप और हत्या की घटनाओं ने इस मुदे को सुर्खियों में ला दिया है। प्रदेश में रोजाना महिलाओं से रेप और गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही है। आखिर महिलाओं के खिलाफ ऐसे बर्बर मामलों पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। सरकार या पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में कभी अपनी खामी कबूल नहीं करते। इसके अलावा इन घटनाओं के बाद होने वाली राजनीति और लीपापोती की कोशिशों से भी समस्या की मूल वजह है। यही वजह है कि कुछ दिनों बाद सब कुछ जस का तस हो जाता है।

20 वर्षीय विवाहित से दुष्कर्म
प्रदेश के चूरू में एक दुकान में 20 साल की विवाहित से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को पीड़िता का मेकिडकल करवाया गया है। डीएसपी बृजमोहन असवाल मामले की जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कपड़ा खरीदने आई सेऊवा की एक 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म को लेकर गुरुवार शाम थाने में दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

जान से मारने की दी धमकी
पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दी कि वह 15 मार्च को कस्बे के मुख्य बाजार के पास स्थित शिवकुमार जोड़ीवाल की दुकान पर कपड़ा खरीदने आई थी। वहां शिव कुमार उसके मुंह के आगे हाथ लगाकर उसे जबरन दुकान के अंदर बने गोदाम में ले गया। गोदाम में दुष्कर्म किया। शोर मचाकर बचने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि किसी से इसकी चर्चा की तो जान से मरवा दूंगा। इसके बाद उसने किसी को नहीं बताई और अब अपने पति को सारी घटना बताई। जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।

सरपंच के पति ने चलती कार में की छेड़छाड़
कोटा के ग्रामीण इलाके में सरपंच के पति पर एक कॉलेज की छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि कॉलेज से आते वक्त सरपंच के पति जैकी सरदार ने मुझे अपनी कार में लिफ्ट दी और जोर देकर आगे की सीट पर बैठाया। बाद में उसने चलती कार में छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने बताया कि किसी तरह उसने कार रुकवाई और फिर उतर गई। इसके बाद वह मोड़क थाना पहुंची। वहां सरपंच के पति जैकी सरदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी सरपंच पति जैकी सरदार मोड़क स्टेशन का रहनेवाला है और मोड़क स्टेशन में ही उसकी पत्नी सरपंच है।