
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान को बड़ी उपलब्धि मिली. नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मूल्यांकन तंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा. 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पुरस्कार प्रदान करेंगे.
राज्यों का यह मूल्यांकन नवीकरणीय ऊर्जा विकास,नीतिगत एवं नियामकीय व्यवस्था, ग्रिड की तैयारी, डिस्कॉम के प्रदर्शन तथा निवेश के अनुकूल वातावरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया गया. इस मूल्यांकन का उद्देश्य राज्यों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना, इसके साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना, उपलब्धि पर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष सारंगी ने पत्र भेजा है.
मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को पत्र भेजकर राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा है. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. राजस्थान को मिलने जा रहा यह सम्मान सरकार के सतत प्रयासों एवं प्रभावी पहलों का परिणाम है.
सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि:
-नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मूल्यांकन तंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
-5 नवंबर को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन प्रदान करेंगे पुरस्कार
-राज्यों का यह मूल्यांकन नवीकरणीय ऊर्जा विकास,नीतिगत एवं नियामकीय व्यवस्था,
-ग्रिड की तैयारी, डिस्कॉम के प्रदर्शन तथा निवेश के अनुकूल वातावरण सहित
-विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया गया
-इस मूल्यांकन का उद्देश्य राज्यों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना,
-इसके साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना,
-उपलब्धि पर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष सारंगी ने भेजा पत्र
-मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को पत्र भेजकर राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा
-ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को दी बधाई
-कहा- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही
-राजस्थान को मिलने जा रहा यह सम्मान सरकार के सतत प्रयासों एवं प्रभावी पहलों का परिणाम





