
जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सड़क विकास को नई रफ्तार मिली. 37 हजार 527 करोड़ रुपए से 51 हजार 790 किलोमीटर सड़कों का विकास हुआ. 9 हजार 704 करोड़ रुपए से 18 हजार 917 किलोमीटर नई सड़कें बनीं. 1 हजार 760 गांव और 21 बसावटें डामर सड़कों से जुड़ीं है. ग्रामीण सड़कों के विकास पर 12 हजार 311 करोड़ रुपए से अधिक खर्च है.
सभी 41 जिलों में 3 हजार 40 करोड़ के 1 हजार 763 कार्यों का शिलान्यास किया. 371 करोड़ रुपए के 261 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया. 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में 765 अटल प्रगति पथ स्वीकृत है. 335 अटल प्रगति पथों का निर्माण पूरा, शेष 31 जनवरी 2027 तक पूरे होंगे. नॉन-पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 2 हजार 226 करोड़ की स्वीकृतियां हुई. 6 हजार 815 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण और निर्माण का कार्य जारी है.
13 आरओबी और 17 आरयूबी का निर्माण पूरा, कई कार्य प्रगतिरत है. भरतपुर और जयपुर में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जारी है. राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण पर 1 हजार 900 करोड़ रुपए खर्च हुए. आधुनिक तकनीक से सड़क निर्माण की गुणवत्ता और परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हुई. 165 टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा से टोल भुगतान सुगम हुआ. बेहतर कनेक्टिविटी से गांवों, कस्बों और शहरों तक विकास पहुंचाने पर सरकार का फोकस है





