
वहीं, गुरुवार (29 जनवरी) से राजस्थान विधानसभा में जोरदार बहस देखने को मिल सकती है. राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस सत्ताधारी दल बीजेपी को घेरने का मूड में है. राज्यपाल के अभिभाषण पर तीन दिन चर्चा होगी. इस बार बजट सत्र करीब 3 सप्ताह चलने की संभावना है. सत्र में डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट, पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर विधेयक पेश हो सकते हैं. इन बिलों पर सदन के हंगामेदार रहने के आसार है. 11 फरवरी को वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पेश करेगी.





