पंचायतीराज चुनाव: दूसरे चरण की तैयारी करीब करीब पूरी हो गई है. दूसरे चरण में प्रदेश के 22 जिलों की 352 पंचायत समितियों के 3,620 ग्राम पंचायत वार्डों में चुनाव होने है. जिला परिषद के 124 वार्डों में भी चुनाव होगा. कुल 2,197 पंचायत समिति वार्ड और 3,620 ग्राम पंचायत वार्ड है.

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 1 करोड़ 6 लाख 32 हजार 634 मतदाता है. इनमें 55,07,021 पुरुष और 51,25,566 महिला मतदाता शामिल है. 47 अन्य श्रेणी के मतदाता भी सूची में शामिल है. कुल 33,734 मतदान केंद्र और 11,780 सहायक मतदान केंद्र प्रस्तावित है.    कोटा में सबसे कम 6 पंचायत समितियांः
जोधपुर में सर्वाधिक 34 पंचायत समितियां और 442 ग्राम पंचायत वार्ड, सीकर और जालोर में जिला परिषद के सर्वाधिक 23-23 वार्ड, कोटा में सबसे कम 6 पंचायत समितियां और 47 ग्राम पंचायत वार्ड है.