news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

जयपुर में युवाओं का सबसे बड़ा संवाद कार्यक्रम ‘युवां री बात अमित शाह रे साथ’ कार्यक्रम को संबोधित किया

news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

कांग्रेसी नेता ट्विटर पर आ गए, फेसबुक पर आ गए, व्हाट्स अप पर आ गए। क्या-क्या नहीं लिखा लेकिन जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए विधानसभा को कोई बात नहीं कही। इनके नेता विधानसभा के अंदर आते भी नहीं हैं। यह कहना है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे मानसरोवर, जयपुर में आयोजित ‘युवां री बात अमित शाह रे साथ’ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सबको मालूम है, कांग्रेस ने विकास में सिर्फ रोड़े अटकाए हैं। शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी इन्होंने यही काम किया। इन्होंने इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखकर 26 हजार शिक्षकों की भर्ती को रोकने का काम किया है। ऐसे लोगों को क्या वोट देना।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंच पर कार्यक्रम के मुख्यमंत्री अतिथि अमित शाह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘विकास को समर्पित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी के राजस्थान पधारने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती हूं। ‘युवां री बात अमित शाह रे साथ’ कार्यक्रम में आपके उत्साहवर्धन संबोधन व विचारों से युवाओं में नये जोश एवं उत्साह का संचार होगा। उनके के कुशल नेतृत्व में हम लोगों ने पूरे देश में भाजपा का परचम लहराने का काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि राजस्थान के अंदर भी हम सभी कार्यकर्ता इस इतिहास को दोहराएंगे।’


मंच से मुख्यमंत्री राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुद्रा लोन योजना शुरू की। जो भी युवा स्वरोजगार करना चाहते हैं ऐसे युवाओं को 10 लाख तक का लोन मिल जाएगा। ऐसे 50 लाख युवाओं को रोजगार के लिए पैसे मिले हैं।

भाजपा के 5 साल, कांग्रेस के 50 साल

कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि यहां 5 साल है, वहां 50 साल। कांग्रेस ने 50 साल राज किया। इतने वर्षों में वो चाहते तो क्या नहीं कर सकते थे। इन्होंने 50 साल में 4 हजार सरकारी विद्यालय, 7 मेडिकल कॉलेज और एक हजार आईटीआई खोले थे। जबकि राजस्थान सरकार ने केवल पिछले 5 वर्षों में क्रमश: साढ़े 6 हजार से अधिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, 7 मेडिकल कॉलेज और एक हजार आईटीआई खोली हैं।

विधानसभा में नहीं बोला एक शब्द….

कांग्रेस नेताओं की चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जनता की आवाज को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा में आज तक एक शब्द भी नहीं बोला। उनके दिग्गज नेता तो कभी विधानसभा में आते भी नहीं थे। युवाओं के रोजगार की बात पर राजे ने कहा कि वो दिन गए जब कांग्रेस हवा में बात करती थी, अब आप एक क्लिक पर पता कर सकते हैं कि किसको कहां नौकरी मिली है।

Read more: पायलट के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होंगे भाजपा के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान