विश्व पृथ्वी दिवस 2019
विश्व पृथ्वी दिवस 2019

World Earth Day, यानि विश्व पृथ्वी दिवस। आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। सबसे पहला Earth Day, साल 1970 में मनाया गया था। पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने के लिए। दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से। हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर। धरा की धानी चुनर को बनाए रखने। हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है। “विश्व पृथ्वी दिवस यानि वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही लोग पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प भी लेते हैं। ‘पृथ्वी दिवस’ से दुनिया का परिचय जुलियन कोनिग ने, सन् 1969 में करवाया था।

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास

विश्व पृथ्वी दिवस 2019 की शुभकामनायें
विश्व पृथ्वी दिवस 2019 की शुभकामनायें

पृथ्वी दिवस एक सालाना उत्सव है। जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन प्रदर्शित देने के लिए मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में पर्यावरण अध्यन के रूप में की थी। पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने। तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस यानि’ अर्थ डे मनाने की शुरूआत की गई थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। सीनेटर नेल्सन ने पर्यावरण को एक राष्ट्रीय एजेंडा में जोड़ने के लिए। पहले राष्ट्रव्यापी पर्यावरण विरोध की प्रस्तावना दी। वे याद करते हैं। “यह एक जुआ था”, “लेकिन इसने काम किया”। जाने-माने फिल्म और टेलिविज़न अभिनेता एड्डी अलबर्ट ने पृथ्वी दिवस, के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

हालांकि पर्यावरण सक्रियता के संदर्भ में जारी इस वार्षिक घटना के निर्माण के लिए अलबर्ट ने प्राथमिक और महत्वपूर्ण कार्य किए। जिसे उन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान प्रबल समर्थन दिया। ऐसा माना जाता है कि विशेष रूप से 1970 के बाद पृथ्वी दिवस को अलबर्ट के जन्मदिन, 22 अप्रैल, को मनाया जाने लगा।

[alert-warning]Read More: मिशन शक्ति: अंतरिक्ष सुरक्षा में रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत की चौथी मगर दमदार पहल[/alert-warning]