news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजमाता देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। राजमाता की सोच थी कि महिला सशक्त हों। महिला सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा और परिवार शक्त होगा तो राष्ट्र भी सशक्त होगा। सीएम राजे ने नवरात्रि को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बताया। असल में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर महिला सशक्तिकरण दौड़ के लिए धौलपुर पहुंची थी। यहां उन्होंने इस मैराथन का स्वागत किया।

राजमाता की पैदाइश यूपी में हुई थी। ऐसे में इस यात्रा का यूपी से भी गहरा नाता नाता है। – मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

कड़ी गर्मी में मैराथन में पसीने से तरबतर दौड़ रहे इन युवाओं के जज्बे को देखकर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा की। साथ ही इस पहल पर बीजेपी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान की सत्ता में फिर से लौटने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी और केंद्र में मोदी सरकार फिर लौटेगी।


धौलपुर के बाद इस दौड़ जुलूस को यूपी राजस्थान बॉर्डर पर स्थित बरेठा में विदाई दी गई। यूपी बॉर्डर पर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मैराथन की अगुवानी की। नारी सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार के लिए भाजपा महिला मोर्चा की ओर महिला सशक्तिकरण दौड़ मध्यप्रदेश से शुरू हुई थी। मध्य प्रदेश के गवालियर से शुरू हुई यह दौड़ पांच राज्यों से गुजरने के बाद दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसके समापन कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे।

Read more: नौकरानी के साथ पकड़े गए सचिन पायलट! जानिए किसने लगाया आरोप