news of rajasthan
मंच पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का सम्मान करते हुए भाजपाई।

उदयपुर, बांसवाड़ा में जनसभाओं को संबोधित किया, सत्ता वापसी का भरोसा दिलाते हुए वोट अपील की

news of rajasthan
मंच पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का सम्मान करते हुए भाजपाई।

‘कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ‘कुम्भकरण’ लिफ्ट परियोजना के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे थे। हां, इसमें थोड़ी सच्चाई भी है क्योंकि कांग्रेस अपने 50 साल के कार्यकाल में कुम्भकरण की तरह लम्बी नींद नहीं सोती तो आज हमारा राजस्थान देश का सबसे अग्रणी राज्य होता।’ यह कहना है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे कल्याणपुर में उदयपुर की खैरवाड़ा और आनंदपुरी में बांसवाड़ा की बागीदोरा सीट पर भाजपा समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। यहां उन्होंने ‘सर्वांगीण विकास का नारा है, राजस्थान हमारा है’ का नारा देते हुए खैरवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी नानालाल आहरी और बागीदोरा में खेमराज गरासिया के समर्थन में वोट अपील की।


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि जब से भाजपा सरकार ने प्रदेश की कमान संभाली है मात्र पांच वर्षों में ही 36 पेयजल परियोजनाओं को पूर्ण कर दिया गया है। नतीजतन आज राजस्थान के हर शहर, हर कस्बे, हर गांव व हर ढाणी तक मीठे पानी की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

जनसभा में उमड़ा जनसैलाब भाजपा को बहुमत का प्रतीक

जनसभा में विशाल जनसमुह को देखकर मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कल्याणपुर में खेरवाड़ा विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नानालाल अहारी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब जिस उत्साह से केसरिया झंडे लहरा रहा है, वह आगामी चुनाव में भाजपा को मिलने वाले प्रचंड बहुमत का प्रतीक है। इस विश्वास व आशीष के लिए मेवाड़ी पुत्रों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं।


वहीं बागीदौरा सीट से संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि वागड़ के मेरे भाई-बहनों ने दोनों हाथों से पुष्प वर्षा कर समृद्ध राजस्थान के हमारे लक्ष्य को और अधिक मजबूत किया है।

पांच सालों में गरीबी मिटाने वाले दो वक्त की रोटी भी न दिला सके

कांग्रेस के पिछले 50 वर्षों के एकछत्र राज पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से केवल ये ही कहकर वोट मांग रही है कि हम अगले पांच सालों में गरीबी मिटा देंगे। लेकिन गरीबी मिटाना तो दूर वो जरूरतमंदों को दो वक्त की रोटी भी नहीं दिला सके। हमारी भाजपा सरकार ने गेंहू की कालाबाजारी रोककर हर चयनित परिवार तक 2 रु/किलो में गेंहू की पहुंच सुनिश्चित की है। इसके अलावा राजस्थान के सभी नगर निकायों में अन्नपूर्णा रसोई वैन्स लगाकर 5 रु में पौष्टिक नाश्ते और 8 रु में भरपेट भोजन की व्यवस्था भी की है।


भाजपा के सुशासन में पिछले पांच सालों में राजस्थान ने विकास के जो आयाम छुए हैं, उसमें सांगोद क्षेत्र भी पीछे नहीं रहा है। यहां 1 लाख 31 हजार हैक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए करीब 2 हजार 500 करोड़ रुपए से नहरी तंत्र का विकास किया जा रहा है।

आओ एक बार फिर साथ चलें

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेशवासियों का हर अरमान पूरा हो, सभी का जीवन खुशियों से भरा हो तथा जब भी भारत की गौरव गाथा गाई जाए तो राजस्थान का नाम सबसे आगे हो। हमारे इस संकल्प को पूरा करने के लिए आप सभी का आशीर्वाद अपेक्षित है। इसलिए आओ एक बार फिर साथ चलें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस कदर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, उसकी साक्षी सांगोद में भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करने पधारी हाड़ौती की यह जनता है। कांग्रेस की यह हालत प्रदेश की जागरूक जनता ने की है, जिसने उनके अहंकार को सिरे से नकारकर कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प ले लिया है।

उन्होंने कहा कि  मुझे खुशी है कि भाजपा की अंत्योदय से सर्वोदय वाली नीतियों से आज राजस्थान में कोई भी भूखा सोने को मजबूर नहीं है। विकास का यह क्रम हम निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की कि आप बस हमें यूं ही आशीर्वाद देते रहिए और एक बार फिर से कमल खिलाइए।


Read more: आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, शाम 5 बजे थम जाएगा रोड शो-रैलियों का दौर