news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान राज्य भण्डारण व्यवस्था निगम के चेयरमैन जनार्दन सिंह गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए राज्य सरकार का 1.17 करोड़ रुपए (1 करोड़ 17 लाख 78 हजार 900 रुपए) का लाभांश चैक भेंट किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सहायता कोष में 40 लाख रुपए की राशि का चैक भी राजे को दिया। उन्होंने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राजे से भेंट की। निगम के कार्यकारी निदेशक मधुकर शर्मा ने बताया कि निगम आउटसोर्सिंग एवं अपने कुशल प्रबन्धन के माध्यम से सेवाओं में गुणवत्ता से समझौता किए बगैर अपनी गतिविधियों का विस्तार एवं विविधीकरण कर रहा है। साथ ही भण्डारगृहों का आधुनिकीकरण कर अपने व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

Read more: नारी शक्ति सम्मेलन में सीएम राजे ने जताया सत्ता में वापसी का भरोसा

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं निगम की प्रबन्ध निदेशक नीलकमल दरबारी ने बताया कि निगम द्वारा 11.93 लाख मैट्रिक टन भण्डारण क्षमता के 93 भण्डारगृहों का संचालन किया जा रहा है। गत वर्ष निगम का लाभ 34 करोड़ 48 लाख रुपए था जो वर्ष 2017-18 में निगमकर्मियों को सातवां वेतनमान दिए जाने के बावजूद बढ़कर 36 करोड़ 87 लाख रुपए हो गया।

news of rajasthan
राजस्थान हाईकोर्ट बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री वसुनधरा राजे।

अभी हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मिलकर केरल में बाढ़ राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को 2.32 लाख (2 लाख 32 हजार 435) रुपए का चैक सहायता स्वरुप भेंट किया है। इस साल केरल में सामान्य से अधिक बारिश होने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और कईयों को अपने जान-माल से हाथ धोना पड़ा है। बारिश व बाढ़ की वजह से प्रदेश के करीब 7.24 लाख लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली हुई है। इससे पहले, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल राज्य को 10 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की थी।

Read more: बार एसोसिएशन की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री को 2.32 लाख का चेक भेंट