news of rajasthan
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को आगामी लोकसभा चुनावों में 4 राज्यों की कमान सौंपी गई है। इसमें राजस्थान की चुनावी बागड़ोर भी शामिल है। ऐसे में राजे लोकसभा चुनावों में प्रदेश सहित महाराष्ट्र, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में संगठन के कामकाज एवं प्रचार की जिम्मेदारी निभाएंगी। भाजपा की केन्द्रीय इकाई ने चुनावों से पहले अपने दिग्गज नेताओं के प्रवास कार्यक्रम तय कर प्रदेश इका​ईयों को भेज दिए हैं।

4 राज्यों में राजे को मिलेगा इन दिग्गजों का साथ

महाराष्ट्र: वसुन्धरा राजे के साथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी।

प.बंगाल: राजे के साथ ​अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा।

त्रिपुरा: राजे के साथ अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश: राजे के साथ अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गड़करी, त्रिवेंद्र सिंह, मनोहर लाल खट्टर।

Read more: ‘संघ’ पर सेवादल के आपत्तिजनक बयान पर सियासत तेज, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने साधा निशाना