news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही दिनों का समय शेष है। चुनाव प्रचार भी अपने अंतिम दौरे में पहुंच गया है और बुधवार शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार भी बंद हो जाएगा। ऐसे में सभी प्रमुख पार्टियों के लिए अपना दमखम दिखाने के लिए केवल 2 दिन का समय बचा है। मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार में कहीं भी कमतर नहीं है। पिछले 5 साल की सत्ता और विकास के घोड़े पर सवार मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज 4 जिलों में भ्रमण करेंगी और जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगी। आज के दौरे की शुरुआत उदयपुर जिले से होगी।


– जैसाकि पहले भी बताया गया है, मंगलवार को मुख्यमंत्री राजे के दौरे की शुरुआत उदयपुर जिले के सल्लाड़ा क्षेत्र से होगी। मुख्यमंत्री यहां कुछ देर में पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले राजे सल्लाड़ा स्थित माता के दर्शन करेंगी।

– दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का रायपुर (भीलवाड़ा) पहुंचने का प्रोग्राम है। जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करेंगी।

– रायपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री राजे कोटड़ी (भीलवाड़ा) पहुंचेंगी जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। राजे यहां दोपहर 1:30 बजे के बाद पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी।

– मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का दोपहर 3:05 बजे रेवदर (सिरोही) पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। जगसीराम कोली यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं। राजे यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही उनके समर्थन में वोट अपील भी करेंगी।

– इसके बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे टोंक के लिए रवाना होंगी। यहां मुख्यमंत्री राजे एक रोड शो करेंगी और भाजपा प्रत्याशी युनुस खान के लिए वोट अपील करेंगी।

– आज का अंतिम पड़ाव बूंदी जिले में होगा। मुख्यमंत्री राजे आज शाम 5 बजे कापरेन (बूंदी) पहुंचेंगी और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

बात दें, आज से ठीक तीसरे दिन यानि 7 दिसम्बर को प्रदेशभर की 199 सीटों पर मतदान संपन्न होंगे। बसपा प्रत्याशी के आकस्मिक निधन के चलते अलवर की रामगढ़ सीट पर चुनाव फिलहाल स्थगित हुए हैं। मतगणना 11 दिसम्बर हो होगी और चुनावी परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

Read more: भ्रष्टाचार, दुराचार, अत्याचार का पर्याय है कांग्रेस, अब कर रही दुष्प्रचार- मुख्यमंत्री