news of rajasthan
केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में आ पहुंचा है। केवल दो दिन रह गए हैं मतदान में और आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे बाद जनसभाएं, रैलियां और रोड शो पर विराम लग जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी अंतिम दिन प्रचार का मौका हाथ से गंवाना नहीं चाहती। आज मुख्यमंत्री राजे दिनभर में 3 अलग-अलग जिलों में जनसभाएं करेंगी। अंतिम पड़ा में बारां जिले में एक रोड़ शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट अपील करेंगी।


– मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के बुधवार को दौरे की शुरुआत उदयपुर जिले के कल्याणपुर से होगी। मुख्यमंत्री यहां कुछ देर में पहुंचेंगी। राजे यहां आमसभा को संबोधित कर भाजपा को सत्ता में वापसी के लिए समर्थन मांगेंगी।

– मुख्यमंत्री राजे की अगली जनसभा आनंदपुरी (बांसवाड़ा) में होनी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां दोपहर एक 1:30 बजे पहुंच सकती हैं। इसके बाद राजे कोटा के लिए रवाना होंगी।

– मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे दोपहर 2:15 बजे सांगोद (कोटा) पहुंचेगी। यहां भी एक जनसभा प्रस्तावित है।

– राजे का आज का अंतिम चुनाव प्रचार बारां जिले में है। यहां एक रोड शो प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे दोपहर 3:15 बजे बारां पहुंचेंगी और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगी।

बता दें, आज से ठीक दो दिन बाद यानि 7 दिसम्बर को मतदान होना है। इस दौरान प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार 815 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं हैं, वे अपनी पहचान मतदाता पर्ची या वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से करा सकता है।

Read more: आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, शाम 5 बजे से थम जाएगा रोड शो-रैलियों का दौर