वसुंधरा राजे बनेंगी भारत की प्रधानमंत्री
वसुंधरा राजे बनेंगी भारत की प्रधानमंत्री

राजस्थान की यसस्वी मुख्यमंत्री कही जाने वाली और हिन्दुस्तान की सबसे अधिक सकारात्मक छवि रखने वाली वसुंधरा राजे सिंधिया। जिनके बारे में आज राजधानी जयपुर के विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश शर्मा ने भविष्यवाणी कर संभावना जताई कि हिंदुस्तान की आने वाली राजनीति में वे देश की सम्राज्ञी बन सकती हैं। यानी के एक दिन वसुंधरा राजे इस महान देश के प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में अपना भी नाम दर्ज़ करा सकती हैं। हालांकि पं. अखिलेश शर्मा ने ये स्पष्ट नहीं किया कि वो शुभ दिन 2019 में आएगा या 2024 में। मगर कभी ना कभी वे देश की सर्वेसर्वा हो सकती हैं।

कांग्रेस भी दे चुकी है इसका प्रमाण :

वैसे तो वसुंधरा राजे ने अपनी कार्यशैली और जनकल्याणकारी नीतियों से देश-प्रदेश में ही नहीं बल्कि वैश्विक राजनीति के पटल पर भी अमिट छाप छोड़ी है। लेकिन बहुत कम मौके ऐसे होते हैं, जब प्रतिद्वंदी और विपक्षी भी किसी की प्रसंशा करे। राजस्थान की राजनीति के इतिहास में आज वही मौका था। जब दो बार की भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे वैशाली नगर (जयपुर) में संगीता मेमोरियल अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची। उनके साथ-साथ पूर्व विपक्षी और वर्तमान सत्तासीन पार्टी कांग्रेस के नेता और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूरी जनता के सामने ये स्वीकार किया कि वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जो विकास कार्य किये। वो आने वाले कई सालों तक जन-मानस के कल्याण में अतुलनीय भागीदारी निभाएंगे। उनकी योजनाओं से वाकई के जनता को लाभ पहुंचा है। जिसके लिए उन्होंने वसुंधरा राजे की दबे शब्दों में ही सही मगर तहे दिल से जमकर तारीफ़ की।

अब इन राजनीतिक दांव-पेचों को तो हम नहीं समझते। मगर इतना जरूर समझते हैं, कि अगर वसुंधरा राजे प्रधानमंत्री बनती हैं। तो राजस्थान की भांति हिंदुस्तान भी रात दिन तरक्की करेगा। बाकी भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है। ये तो समय से बेहतर कोई नहीं बता सकता। आप, हम और पंडित जी तो सिर्फ़ अनुमान ही लगा सकते हैं।