जयपुर। द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से जारी की गई देश की 100 पावरफुल और लोकप्रिय हस्तियों की सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम एक बार फिर प्रमुखता से हैं। इस सर्वे ने अपने अडिग फैसलों और धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने वाली राजे की नीतियों पर एक बार जनता के विश्वास की मुहर लगा दी है। राजे जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं और वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। प्रदेश की जनता एक बार फिर उनको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। वसुंधरा राजे ने लोगों के लिए जितने काम किए है शायद ही प्रदेश में किसी और ने किए होंगे। उनकी लोकप्रियता का आलाम ऐसा है कि जब भी वे कही से गुजरती है तो लेगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है।

राजस्थान में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता
दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता बने हुए हैं। वसुंधरा राजे, जो अब उनकी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने प्रदर्शित किया है कि वह इसे सत्ता में वापस लाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। राजे प्रदेश की लोकप्रिय नेताओं में एक हैं। उनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ है। बता दें कि 2013 में भाजपा को 200 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें मिली थीं, जो एक रिकॉर्ड है।

राजे का पावर पंच
वसुंधरा राजे ने अपने विधायक समर्थकों और समर्थक मंच जैसे संगठनों के साथ खुद को प्रासंगिक बना लिया है कि वे राज्य में भाजपा का चेहरा हैं। इस महीने की उनकी रैली, जो 8 मार्च को उनके जन्मदिन से जुड़ी थी। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन किया। यहां तक कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राज्य के दौरे के दौरान पार्टी की बैठकों में अपने पिछले दो कार्यकालों की उपलब्धियों को दोहराते हैं।

सीएम पद की मुख्य दावेदार
राजे के समर्थक विधानसभा चुनाव के अगले दौर में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनने की उम्मीद कर रही हैं। क्योंकि प्रदेश में उनके मुकाबले कोई दूसरा विकल्प नही है। हालांकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस रेस में है। लेकिन वसुंधरा राजे की तुलना में पूनिया और शेखावत के पास अनुभव के साथ राजनीतिक रणनीति की भी कमी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में राजे के अलावा पार्टी के पास सीएम को कोई दूसरा चेहरा नहीं है। राजे राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी सभी चुनावी यात्राएं शुरू करने के लिए जानी जाती हैं।

राजस्थान का गर्व है राजे
राजशाही को छोड़ जनसेवा का दामन थामने वाली एक महिला ने इस कदर लोगों के दिलों में जगह बनाई है कि 140 करोड़ जनसंख्या वाले देश में से टॉप 100 में चुनी गई हैं। यह राजनीति के क्षेत्र में वसुंधरा राजे की काबिलियत और विकास परख दूरदृष्टी का ही परिणाम है कि आज उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।

पहले स्थान पर पीएम मोदी
द इंडियन एक्सप्रेस की लिस्ट में भारत के 100 पावरफुल लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर है। दूसरे पायदान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर तीसरे नंबर है। इस सूची में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ चौथे नंबर पर हैं। पांचवे स्थान पर कई केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का नंबर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके बिहार समकक्ष नीतीश कुमार के साथ, राहुल गांधी टॉप 15 में एकमात्र गैर-सताधारी नाम हैं।