जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से गैंगरेप, रेप और हत्या की घटनाओं में काफी हो रहा है। प्रदेश में मासूम बच्चियों को वहशी दरिंदे अपना शिकार बना रहे हैं। राज्य की मौजूदा स्थिति बहुत ही खराब है। आज के समय में बहन—बेटियां अपने घर से बाहर निकले में डर रही है। प्रदेश के आलम यह है कि आज महिलाएं अपने शहर, घर, हॉस्टिपल, स्कूल कही भी सुरक्षित नहीं है। पिछले दिनों पूर्वी राजस्थान के करौली और भरतपुर में भी मासूमों के साथ रेप की वारदातें सामने आई हैं। अब अजमेर के पुष्कर से मासूस से रेप और मर्डर की घटना से सभी ​को झकझोर दिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बलात्कार के मामलों से गहलोत सरकार एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आई हुई है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म
राजस्थान में राजनीति के साथ-साथ कानून एवं व्यवस्था का मसला भी गरमाता जा रहा है। एक दिन पहले पुष्कर थाना इलाके में मासूम बच्ची के साथ रेप करने के बाद की गई उसकी हत्या का मामला भी गरमाने लगा है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ने इस मामले में अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लगा रहा है कि यहां पर कानून व्यवस्था खत्म हो गई है।

वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर हमला
प्रदेश में इन दिनों पुष्कर में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करके की गई उसकी हत्या का मामला भी अब गरमाने लगा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस मामले में गहलोत सरकार को घेरते हुये उस पर तंज कसा है। राजे ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘नहीं रहा अब बेटियों का मान, कांग्रेस ने बदला राजस्थान।’ हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात के बाद राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है।