news of rajasthan
Jaydev Unadkat
news of rajasthan
जयदेव उनादकट और ​वरुण चक्रवर्ती

अगले साल देश के क्रिकेट मैदानों में IPL12 का सुरूर चढ़ने वाला है। पिछले साल की सभी 8 फ्रेंचाइजी एक बार फिर से तैयार है अपनी-अपनी टीमें सजाने के लिए। मंगलवार को आईपीएल 2019 के लिए प्रदेश की राजधानी जयपुर में आॅक्शन रखा गया जिसमें 346 खिलाड़ियों के लिए 8 फ्रेंचाइजियों ने दिल खोलकर बोली और 106 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर 60 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 20 विदेशी हैं। नीलामी में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सीज़न के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। जयदेव को 8.4 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स और इतने ही कीमत पर वरुण को किंग्स 11 पंजाब ने खरीदा है। जयदेव पिछली बार भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे थे। पिछले सत्र में उन्हें 11.5 करोड़ रुपए में राजस्थान ने ही खरीदा था। वरुण का इतना महंगा बिकना चौंकाने वाला रहा जबकि बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपए थी। वरुण को बेस प्राइस से 42 गुना अधिक कीमत पर पंजाब ने अपने खेमे में शामिल किया।

news of rajasthan
युवराज सिंह

विदेशियों में सबसे महंगे इंग्लैंड के सैम कुरेन बिके। उन्हें 7.2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। हनुमा विहारी को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। पहली बार में अनसोल्ड रहे युवराज सिंह और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस एक करोड़ रुपए में खरीदा। वे पहली बार में नहीं बिके थे।

news of rajasthan
मोहित शर्मा

इनके अलावा, वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को कोलकाता नाइटराइडर्स, मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स और अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 करोड़ रुपए में खरीदा। मार्टिन गुप्टिल को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन इंग्राम को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.40 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। बरिंदर सरन को मुंबई इंडियंस ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। मोहम्मद शमी को 4.80 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब, वरुण आरोन को 2.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल और इशांत शर्मा को 1.10 करोड़ में दिल्ली कैपिटल ने खरीदा है।

प्रभसिमरन सिंह को 4.8 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख था। पहली बार में अनसोल्ड रहे अक्षदीप नाथ दूसरी बार में बेस प्राइस 20 लाख से 18 गुना कीमत पर 3.6 करोड़ में बिके। नीलामी में नहीं बिकने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एश्टन टर्नर, रियान पराग और मनन वोहरा को अलग से चुना और बेस प्राइस पर खरीदा। सभी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

Read more: रणथंभौर में एंट्री अब आॅनलाइन बुकिंग से, पर्यटकों को कतार से मिली निजात