जयपुर। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सीएमआर में सीएम अशोक गहलोत से हुई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर के साथ पहुंचे 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से सीएम ने हर भर्ती के संबंध में जानकारी मांगी। सीएम अशोक गहलोत से वार्ता के बाद बेरोजगारों का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। महासंघ के बैनर तले 53 दिन से बेरोजगारों का आंदोलन चल रहा था। 21 मांगों में से 9 मांगों पर सहमति बनी और 5-6 मांगे इसी महीने में पूरी होंगी।

भर्तियों को लेकर बनी सहमति
सीएम ने हर भर्ती के सदस्य से व्यक्तिगत बात करके समस्या सुनी। साथ ही जल्द निस्तारण करवाने का आश्वान दिया। सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप राका और आरती डोगरा से भी बेरोजगार महासंघ की वार्ता हुई थी। सीएम और प्रशासन के साथ हुई वार्ता में बेरोजगारों की निम्नलिखित भर्तियों को लेकर सहमति बनी।

जल्द बनेगी सूची
प्रयोगशाला सहायक भर्ती चिकित्सा विभाग की सात दिन में सूची जारी करने पर बनी सहमति।
पंचायती राज एलडीसी पंचायतीराज JEN भर्ती के मामले में पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता होगी।
— टेक्निकल हेल्पर भर्ती की विज्ञप्ति भी इसी महीने में बहुत जल्द जारी होगी।
— रीट शिक्षक भर्ती 2021 में विशेष शिक्षकों के 5000 पद निकालने की मांग को लेकर अगले वीक में शिक्षा विभाग सामाजिक कल्याण विभाग एवं सीएमओ के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता होगी।
— नर्सिंग भर्ती 2013 और शिक्षक भर्ती 2012 में सरकार ने अभ्यर्थियों का पक्ष रखने का आश्वासन दिया।
— रीट शिक्षक भर्ती 2018 मामले में एडवोकेट जनरल से फिजिकली पैरवी कराकर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया का निस्तारण करवाने की सहमति बनी। इनके अलावा कई ​भर्तियों की मांग भी रखी गई।