जयपुर। बांसवाड़ा घाटोल उपखंड के खेरवा गांव में दूषित भोजन खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी परिवार वालों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सही समय पर हॉस्पिटल ना पहुंचने पर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने पीड़ित परिवार के घर के समीप लगे पानी के हैंडपंप से जांच के लिए पानी का नमुना लिया है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी लोगों ने शुक्रवार रात को चावल खाए थे। रात में परिवार के एक सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ी। शनिवार को दो बच्चे भी बीमार हुए। एसे परिवार के सभी लोग बीमार होने से सभी को परेशानी होने लगी। और रात मे किसी ने कुछ नहीं खाया। रविवार को बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने से दोनों मासूमों की मौत दो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय से चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर परिवार के सभी लोग गंभीर हालत में पाए गए। परिवार के सभी लोगों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। साथ ही दोनों बच्चों के शव घाटोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाए गए। पुलिस एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हीरालाल ताबियार खेरवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ने का कारण सामने नहीं आया है। परिवार की ओर से शनिवार को भोपे का आसरा लेने की जानकारी भी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।