![high](https://newsofrajasthan.com/wp-content/uploads/2019/12/high-696x464.jpg)
जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का अड्डा बना हुआ है। प्रदेश में अपराधी बेखोफ है, वहीं आम लोगों में डर नजर आ रहा है। प्रदेश के कोटा जिले में नाबालिग मूकबधिर बालिका को नदी में ले जाकर उनके साथ गैंगरेप किया गया था। दो साल पहले हुई इस वारदात में आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दो बुजुर्ग आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोनों आरोपियों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
बहला फुसलाकर नाबालिग को साथ ले गए आरोपी
23 अप्रैल, 2019 में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, वो ओर उसकी पत्नी गेहूं काटने खेत में गए थे। घर पर उसकी दो बेटियां व एक बेटा था। बड़ी बेटी 7 दिन पहले ही ससुराल से लौटी थी। दोपहर में वो पानी भरने गई थी। पीछे से गांव के 57 वर्षीय बाबू लाल व 62 वर्षीय ब्रजमोहन घर आए। उसकी मूक बघिर मंदबुद्धि छोटी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए।
मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात
दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। गांव की औरतों के साथ छोटी बहन को ढूढ़ने गई। छोटी बहन खाल में बाबू लाल व ब्रजमोहन के साथ संदिग्ध हालात में मिली। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूलाल व बृजमोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अजमेर : शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म
प्रदेश के अजमेर जिले में फेसबुक से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गहने व नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की बेटी के साथ अश्लील हरकत भी की है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूलत: उदयपुर निवासी पीड़िता ने रामगंज थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चार-पांच साल पहले उसकी दोस्ती अजमेर के न्यू गोविंद नगर निवासी प्रवीण मोरवाल से हुई। आरोपी ने शादी करने का झांसा चार साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह मारपीट करने लगा। उसके पास मौजूद गहने व नकदी भी छीन ली। 10 साल की मंदबुद्धि पुत्री के साथ अश्लील हरकत की।