भरतपुर।शहीद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी एवं जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय गांधी पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर चंदन एवं सूत की माला चढ़ाई गई।इसके पश्चात पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता  पदमेश सिंह सोगरवाल ने बताया कि  कांग्रेस पार्टी के शहर व सेवर ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा,जिला कलेक्टर आलोक रंजन,नगर निगम आयुक्त सुभाष गोयल ने पुष्प अर्पित कर बापू को नमन किया एवं दो मिनट मौन धारण कर विश्व शांति की कामना की।

इस अवसर पर  सेवर  ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव  ,पी सी सी सदस्य साहब सिंह एडवोकेट,धर्मेंद्र शर्मा,डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी,चुन्नी कप्तान,दाऊदयाल जोशी,श्री भगवान कटारा,रमेश पाठक,अशोक लवानियां,प्रेमसिंह प्रजापति, डॉ सुरेश यादव,राजेन्द्र सारस्वत, भरत चौधरी,अवधेश त्रिगुणायत,सुरेश पदयात्री,चंद्रकांत शर्मा, लवकुश बराखुर, योगेश उपमन,भूपेंद्र अवार हरिमोहन शर्मा सहित  कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।