​किसान सम्मान निधि, सम्पूर्ण कर्जमाफी और किसान बीमा को लेकर राजस्थान विधानसभा में जमकर हंगामा। भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने। सीएम अशोक गहलोत पंजाब के दौरे पर।

जयपुर में रातभर से बारिश का दौर जारी। शेखावाटी में बाढ़ जैसे हालात। कई जगह किसानों की फसल पूरी तरह चौपट। राजधानी में सड़कों पर फंसी है गाड़ियां।

शास्त्री नगर में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी जीवाणु के खिलाफ पुलिस ने किया चालान पेश, 400 पेज की चार्जशीट पेश कर आरोपी के लिए की सख्त सजा की मांग।

कर्नाटक के भाजपा विधायक आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अन्य बागी विधायक भी रहेंगे उपस्थित, सरकार बनाने को लेकर चर्चा तेज। कांग्रेस ने कर्नाटक घटनाक्रम को बताया लोकतंत्र का खतरा।

लोकसभा में आज पेश होगा ट्रिपल तलाक बिल। भाजपा कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों को किसी भी हालत में सदन में उपस्थित रहने के दिये निर्देश। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दल कर सकते हैं बिल का विरोध। हंगामे के आसार।

RTI पर कांग्रेस लामबंद, सोनिया गांधी ने सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के दिये निर्देश। कई कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं से मिल रहे सोनिया, राहुल।​​

27 साल बाद जेल से बाहर आई राजीव गांधी की हत्या में शामिल महिला नलिनी श्रीहरन, बेटी की शादी के लिए मिली है सशर्त जमानत।