प्रदेश कांग्रेस राज्य सरकार के तीन साल के शासन को जनविरोधी बताते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस का कहना हैं कि राजस्थान सरकार विकास कार्यों के झूठे आंकड़े पेश कर रही हैं। जबकि राजस्थान में विकास हुआ ही नही ! पीसीसी चीफ सचिन पायलट के राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसियों को पैदल मार्च निकालने का आह्वान किया हैं। पीसीसी चीफ पायलट ने कांग्रेसियों को निर्देश दिये हैं कि इन पैदल मार्चों के जरिए सरकार के विकास आंकड़ो की पोल खोले। उधर राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि सचिन पायलट को राजस्थान की राजनीति का कुछ अनुभव नही हैं। कांग्रेस अपने पूर्व कार्यकाल से बेहद शर्मिंदा हैं इस लिए कांग्रेस शर्मिंदा मार्च निकाल रही हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान को चरम पर पहुंचाया हैं। राजस्थान को कांग्रेस ने बीमारु राज्य बनाया था लेकिन राज्य सरकार ने राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया हैं।

आम आदमी कांग्रेस शासन में था परेशान, राजे के राज में हुआ विकास

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कहना हैं कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कुशासन के कारण आम आदमी परेशान है। राजधानी जयपुर में शहर एवं देहात इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास की अगुवाई में पीसीसी से पैदल मार्च निकाला गया। इन दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में काले झंडे ले रखे थे। वहीं, बाहों पर काली पट्‌टी बांध रखी थी। कांग्रेस इस समय अपने सबसे बूरे दौर से गुजर रही हैं ऐसे में पैदल मार्च से जनता का ध्यना अपनी ओर आकर्षित करने का कोई मौक नही चूकना चाहती। राजस्थान में मुख्यमंत्री राजे ने जो विकास किया हैं जिस स्तर पर आज प्रदेश खड़ा हैं वह कांग्रेस शासन में कभी नही था। कांग्रेस प्रदेश चीफ कहते है कि राजस्थान की जनता प्रदेश सरकार ने नाखुश हैं राज्य सरकार ने राजस्थान को कर्जे में ला दिया हैं। पायलट कहते हैं कि राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री राजे के राज से परेशान हैं। लेकिन अगर राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री राजे के कार्यकाल से परेशान है तो क्या तीन साल पहले कांग्रेस की इनती बूरी स्थिती होती। राजस्थान की जनता बखूबी जानती हैं कि क्या सही है क्या गलत, और उसका फैसला प्रदेश की जनता ने तीन साल पहले कर दिया था अब आगामी चुनाव में भी कांग्रेस को यह यकीन हो जाएगा की किसने विकास किया हैं।

गहलोत ने बनाया राजस्थान को बीमारु प्रदेश

चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पैदल मार्च नही शर्मिंदा मार्च निकाल रही है। क्योंकि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। इससे कांग्रेस शर्मिंदा है। हमारी सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर ले आई है।

धनश्याम तिवाड़ी को विकास पुस्तक पढ़ने की आवश्यकता

 सराफ ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के ही वरिष्ठ विधायक दीनदयाल वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी को विकास पुस्तक पढ़ने की आवश्यकता बताई। सराफ ने कहा कि तिवाड़ी अगर विकास की बुकलेट पढ़ेंगे तो विकास की जानकारी मिल जाएगी। तिवाड़ी ने एक दिन पहले विकास के लिए सरकार को ढूंढने संबंधी बयान दिया था। इस पर सराफ ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन साल में कई विकास कार्य किए हैं।