अलवर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के वार्ड बॉय के सुसाइट नोट से हड़कंप मच गया। हालांकि गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वार्ड बॉय ने 19 फरवरी को जहर खा लिया था। अब वार्ड बॉय का सुसाइड नोट सामने आया है। जिसमें उसने कर्ज में डूबे होने का जिक्र कर सुसाइड करने की बात लिखी है।

सुसाइड नोट में वार्ड बॉय दुलीचंद ने लिखा- मैं कर्ज में डूबने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। कर्ज चुका नहीं पा रहा हूं। उसने लिखा- मेरी मौत के बाद पुलिस प्रशासन परिवार को परेशान न करे। मैं अलवर से हूं। नेहा हॉस्पिटल में हूं। कर्ज वालों ने मुझे परेशान कर दिया है। नाम बताने से क्या। कर्ज लिया है तो देना पड़ेगा।

सुसाइड नोट में दुलीचंद ने लिखा- मैंने लास्ट कॉल अपनी पत्नी को किया है। मोबाइल मैंने पानी में डाल दिया है। यह इसलिए बता रहा हूं कि पुलिस प्रशासन को परेशानी न उठानी पड़े। किसी को परेशान न किया जाए। मैं दोबारा दोहराता हूं कि मैं सिर्फ कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। बेवजह किसी को बदनाम नहीं करना चाहता। प्राइवेट हॉस्पिटल का 42 साल का वार्ड बॉय दुलीचंद पुत्र मानसिंह गोपाल टाकीज टाउनहाल अलवर शहर का रहने वाला था। दुलीचंद ने 19 फरवरी को जहर खाया था। वह सामोला इलाके में अचेत हालत में मिला था। वहीं पानी में उसका मोबाइल मिला था।