जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी लंबे इंतजार के बाद बुधवार रात जारी कर दी गई। कार्यकारिणी में 39 नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें 7 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 24 सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में पहली बार कोई बड़ा चेहरा नहीं शामिल किया गया है। अशाेक गहलाेत, सचिन पायलट और सीपी जाेशी के बीच शक्ति संतुलन साधने की भी काेशिश की गई है। साथ ही जातिगत संतुलन का भी ध्यान में रखा गया है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि 39 में से केवल 5 महिलाओं काे ही स्थान मिल पाया है।

गोविंद सिंह डोटासरा की ताकत में हुआ इजाफा
इसके साथ राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट की जगह प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी संभाल रहे गोविंद सिंह डोटासरा की ताकत में इजाफा हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार, गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्‍तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी एवं रामलाल जाट को पार्टी का प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है।

इस बार नहीं बनाए गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष
पिछली बार पायलट की टीम में कांग्रेस ने तत्कालीन विधायक विश्वेंद्र सिंहए पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा और पूर्व मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। इस बार कोई नहीं। कोषाध्यक्ष भी नहीं बनाया गया है।

ये 5 महिलाएं डोटासरा की टीम में
कार्यकारिणी में सिर्फ 5 महिलाओं शामिल है। नसीम अख्तर को उपाध्यक्षए रीटा चौधरी को महासचिव और प्रतिष्ठा यादवए राखी गौतम और शोभा सोलंकी को सचिव बनाया गया है।