news of rajasthan
The govt will break the tradition of change and will again make the BJP govt in Rajasthan: Raje.

राजस्थान की राजनीति में आज फिर एक बड़ा दिन था। जब एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित की गयी। अजमेर जिले के कायड़ में भारतीय जनता पार्टी की द्वारा आयोजित विजय संकल्प सभा में 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपनी उपस्त्थिति दर्ज़ करायी। भाजपा की इस विजय संकल्प सभा में एक तरफ विशाल जनसमूह बैठा था, तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता भी मंचासीन थे। जिनमे राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित राजस्थान भाजपा के तमाम नेता सभा में मौजूद थे। पिछले 40 दिनों से राजस्थान में गौरव यात्रा निकली जा रही थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पिछले चार सालों में किये गए अपने काम और राजस्थान में खर्च की पाई पाई का हिसाब देने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे वसुंधरा राजे से जनता से सीधे संवाद कर अपने काम काज का ब्यौरा दिया। कायड़ में आज इस राजस्थान गौरव यात्रा को फाइनल टच दिया गया और भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राजस्थान को जीतने के लिए कमर कस ली है।

news of rajasthan
Image: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे.

विजय संकल्प सभा के दौरान देश के सबसे प्रभावशाली और दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की उपस्थिति मे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वहां पर मौजूद विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में पिछले पांच साल का समय देश और जनता के लिए स्वर्णिम काल रहा है। आज़ादी के बाद यह पहला मौका है, जब नरेंद्र मोदी के प्रयसों से भारत फिर से विश्व गुरू बना। आज दुनिया के हर देश में भारत के विकास की चर्चा होती है।

अन्नदाता की आय दोगुनी

पांच साल पहले जनता ने हमें जो जिम्मेदारी दी उसे हमने केंद्र और राज्य दोनों जगह बखूबी निभाया है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों की आय को दुगना करने के लिए भरसक प्रयास किये हैं। जिसमे केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 3 हज़ार करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। प्रदेश के किसानों को पहले 50 फीसदी फसल खराबे पर ही फसल बीमा का मुआवजा मिलता था। अब सिर्फ 33 फीसदी खराबे पर ही फसल बीमा का मुआवजा दिया जाता है। साथ ही राजस्थान की राजे सरकार ने प्रदेश के 30 लाख किसानों का 9 हज़ार करोड़ रूपये का क़र्ज़ माफ़ किया। और प्रदेश के किसानों को 20 से 22 घंटे बिजली मिलती है। तथा प्रदेश में सामान्य श्रेणी के सभी किसानों को एक नियत मात्रा में मुफ्त बिजली की घोषणा भी की गयी।

जनता का दर्द समझा

भाजपा सरकार ने आमजन की हर पीड़ा को समझा है। इसलिए पेट्रोल-डीज़ल पर 4 प्रतिशत वेट कम किया। राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल साढ़े पांच रूपये तक सस्ता हुआ है। नरेंद्र मोदी देश के पहले और इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने महिलाओं के हित में कार्य किये हैं। राजस्थान के छोटे से छोटे गांव और ढाणी में भी महिलाओं को मुफ्त गैस बांटा। राजस्थान की 40 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। साथ ही प्रदेश के सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को सम्मान के साथ सिर उठाकर जीने और समस्त 36 कौमों को साथ चलने का अवसर दिया है।

रेगिस्तान की प्यास बुझाई

रेगिस्तान की मरुभूमि पर पानी की न्यूनता को देखते हुए भाजपा सरकार ने राजस्थान के नागौर, बाड़मेर, अजमेर, और भीलवाड़ा जिलों में शुद्ध पानी के लिए चम्बल और ब्राह्मणी नदी का पानी बीसलपुर तक पहुँचाने का काम किया। शेखावाटी क्षेत्र में कईं सालों से मीठे पानी की बाट जोहते सीकर, चूरू, झुंझुनू को शीघ्र ही पानी मिलेगा। प्रदेश के लोगों को फ्लोराईड युक्त पानी ना पीना पड़े इसलिए पूरे प्रदेश में मीठा जल पहुँचाने का काम तेजी से जारी है। साथ ही प्रदेश विकास के पथ पर आगे दौड़ता रहे इसलिए राजस्थान में 65 हज़ार किलोमीटर लम्बाई में सड़कों का निर्माण कराया।

नारी शक्ति को मान और सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा की महिला हमारे समाज की मेरुदंड है। इसलिए महिलाओं को सशक्त बनाने और लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए भी हमने कई प्रयास किये हैं। राजस्थान में बालिका के जन्म पर पैदा होने से 12वीं कक्षा की पढाई पूरी करने तक 5000/- रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। महिला को परिवार का मुखिया बनाकर उसे भामाशाह योजना का सीधा लाभ दिया जाता है। बालिकाओं की रक्षा के लिए 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा का प्रावधान। ताकि कोई भी दुष्ट किसी भी बालिका पर गन्दी नज़र से देखने की हिम्मत भी ना करे।

राजस्थान को मजबूत बनाने के पुख्ता इंतजाम

प्रदेश की स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर कर राज्य को देश में 26वें स्थान से दूसरे पायदान पर पहुँचाया है। हमारी सरकार ने प्रदेश ने 5 साल में 7 मेडिकल कॉलेज दिए। कौशल एवं आजीविका विकास योजना के तहत राज्य में सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार दिया और देश में अव्वल नंबर बना। राजस्थान में जगह-जगह रोजगार मेले आयोजित करवा कर प्रदेश के 15 लाख लोगों को निजी क्षेत्रों में रोजगार प्रदान किये। प्रदेश में लगभग 3 लाख लोगों को सरकारी नौकरियाँ दी गयी। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत प्रदेश के 44 लाख लोगों को 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया गया। ताकि प्रदेशवासियों की आर्थिक स्थित मज़बूत हो सके।

Read More: शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के हा​थों 2158 छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार

कांग्रेस के ऊपर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता चार सालों तक विधानसभा में दिखाई नहीं दिया। कभी भी इन्होंने प्रदेश के विकास की बात नहीं की और ना ही कोई जनता के हितों की बात की। सालों तक ये कहीं सोते रहे और अब चुनावों के समय आकर हो-हल्ला कर रहे है। इन लोगों को लगता है कि राजस्थान में हर बार की भांति सरकार बदलने की परंपरा चलेगी और इनको बिना कुछ किये सरकार बनाने का मौका मिल जायेगा। लेकिन राजस्थान की जनता अब कांग्रेस के इरादों को समझ चुकी है। इन लोगों ने कभी भी राज्य का भला नहीं किया। इसलिए इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर राजस्थान को विकास की विकास की नयी ऊंचाइयों पर लेकर जायेंगे। क्योंकि हमने राजस्थान की समस्त 36 कौमों को एक साथ मिलकर आगे बढ़ाया है। हमने हमेशा एक सपना देखा है, एक सशक्त, समृद्ध और संपन्न राजस्थान बनाने। इस दिशा में हमने काफी हद तक आगे भी बढ़ चुके हैं।