जयपुर। राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में बुधवार रात को एक अनोखा घटा हुआ। इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। रात को आकाश में अचानक तेज धमाके साथ रोशनी देखकर लोग डर गए। बताया गया कि यह रोशनी पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ जा रही थी। यह घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बीती रात करीब 8:30 बजे की है। अचानक आसमान में तेज धमाके के साथ एक रोशनी नजर आई।

बीकानेर, खाजूवाला और रावला तक नजर आई रोशनी
रॉकेट जैसी दिखने वाली यह रोशनी धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसको वीडियो में कैद कर लिया। यह रोशनी सूरतगढ़ के अलावा बीकानेर, खाजूवाला और रावला तक दिखाई दी। आशंका है कि बॉर्डर के आस-पास ये जमीन पर गिरे है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अभी तक पुष्टि नहीं हुई
इस घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन जानकारी जुटाने में लगा है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि 8-10 आग के गोलों का यह समूह सूरतगढ़ के आसमान से गुजरा था। पाकिस्तान के बॉर्डर क्षेत्र की तरफ यह रोशनी जाती हुई दिखाई दी थी। यह आग के गोले उल्का पिंड हैं या कुछ ओर इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहले भी दिखे थे गिरते उल्का पिंड
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं जब उल्का पिंड धरती पर आकर गिरे है। 23 दिसंबर, 2020 को बीकानेर-सूरतगढ़ हाईवे पर रात में 6 उल्काओं के टूटने की घटना कैद हुई थी। आकाश में असंख्य तारों के बीच कुछ टूटते तारे फोटो में कैद हुए थे।