भरतपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी   दिनांक 13. 4. 2023 को होटल सेंचुरी रिसॉर्ट भरतपुर में संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिले के कार्यकर्ताओं की लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बार भरतपुर आगमन पर तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने होटल बर्ड व्यू में जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत स्वागत हो इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। प्रदेश अध्यक्ष का भरतपुर बॉर्डर कमालपुरा से लेकर भरतपुर तक भव्य स्वागत हो इसके लिए स्थान चिन्हित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष का सबसे पहले कमालपुरा बॉर्डर पर उसके बाद खेड़ली मोड़ छोकरवाड़ा खा लेना डेरा मोड़ टोल प्लाजा सेवर सारस चौराहा सहित अनेक स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, योगेंद्र राजू कटारा, राजेश खरका ,सोनेला गौड़, जगदीश अजान, जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा, बृजेश अग्रवाल, जिला मंत्री इंजीनियर कालीचरण धनगर, मुकेश सिंघल ,जिला कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ,पूर्व जिला महामंत्री अनिल लोहिया, मनोज भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ ताखा ,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश बुटोलिया, एसटी मोर्चा  जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह मीणा, पार्षद सुंदर सिंह, श्याम सुंदर गौड़, देवेंद्र चामड़, उमाशंकर शर्मा ,सुरेंद्र सांतुरुक,रुपेन्द्र लुलाहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाददाता- आशीष वर्मा