news of rajasthan
सरदार राजकीय संग्रहालय का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
सरदार राजकीय संग्रहालय का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने दो दिवसीय दौरे पर इन दिनों सूर्य नगरी जोधपुर में हैं। शुक्रवार को उन्होंने शहर के उम्मेद उद्यान स्थित सरदार राजकीय संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने इस संग्रहालय को एक वर्ल्ड क्लास म्यूजियम बताया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए कड़ी मेहनत से तैयार इस म्यूजियम का डिस्प्ले आकर्षक और आधुनिक है। राजकीय संग्रहालयों में यह संग्रहालय विशेष रूप से आकर्षक रहेगा, जिसमें सोलर एनर्जी का उपयोग करके ऑडियो विजुअल, टचस्क्रीन तथा उनके एप्स बनाए गए हैं। पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद इस संग्रहालय का कोई सानी नहीं रहेगा।

राज्य सरकार की 2015-16 की बजट घोषणा के तहत सरदार राजकीय संग्रहालय का नवीनीकरण एवं विस्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री राजे यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहीं और यहां किए गए नवीनीकरण तथा विस्तार कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने म्यूजियम की लघु चित्र दीर्घा, राजाओं के चित्रों की दीर्घा, शस्त्र एवं शस्त्रागार दीर्घा, शिकार एवं प्रकृति दीर्घा, सजावटी कला दीर्घा, वनस्पति दीर्घा, मूर्तिकला दीर्घा, जैन कला दीर्घा, मानचित्र एवं साम्राज्य दीर्घा में कलात्मक धरोहरों को रूचि से देखा और सराहना की। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को डिजाइनर सिद्धार्थ दास ने दीर्घाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री पीपी चौधरी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर तथा महापौर घनश्याम ओझा भी उपस्थित थे।

Read more: अजमेर होगा पहले से स्मार्ट, कॉलोनियों में बनेंगे ‘स्मार्ट पार्क’